News

नेशन बुलेटिन धार।ग्राम खेडा में पांच कुडीय श्रीराम मारुती महायज्ञ महोत्सव की हुई पुर्णाहुति।

WhatsApp
Facebook
Twitter

बदनावर। समीपस्थ ग्राम खेडा में गुरुवार को पांच दिवसीय श्रीराम मारुति महायज्ञ की पुर्णाहूती हुई। इस अवसर पर प्रात गंगा माता पूजन एवं आराध्य देव श्री चारभुजा नाथ की पूजा अर्चना की गई। आयोजन तालाब की पाल के समीप स्थित हनुमान मंदिर परिसर में किया गया। पांच दिवसीय महोत्सव आचार्य राघवेन्द्रकृश्ण गौर के सानिध्य में संपंन हुआ। आयोजन में बडी संख्या में मातृ शक्ति एवं श्रृद्वालूओं ने सहभागीता की गई।

ग्राम खेडा में श्रीराम मारुती महायज्ञ एवं रात्री में श्री राम कथा का आयोजन किया गया। महायज्ञ की पुर्णाहुती के दौरान तालाब की पाल से मँदिर चौक तक गंगा माता की बेंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। पूर्णाहुती के पूर्व सैकडों श्रृद्वालूओ ने यज्ञ स्थल की परीक्रमा लगायी गई। परिक्रमा के प्रति बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। आचार्य राघवेन्द्रकृश्ण गौर के मंत्रोपचार के साथ यजमानों के करकमलोें से महायज्ञ में पुर्णाहुती दी गई। पूर्णाहुती पश्चात महाआरती हुई। महायज्ञ में ग्रामीणो द्वारा तन मन धन प्रदाय कर सहयोग किया गया। पांच दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिदिन भंडारे का आयोजन रखा गया। जिसमें बदनावर सहीत आसपास के श्रृद्वालू बडी संख्या में शामिल हुए।

 

Recent Comments

No comments to show.