News

नेशन बुलेटिन धार।मनावर बालीपुर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में हजारों भक्तों ने किया दर्शन, विशाल भंडारा आयोजित।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

धार।मनावर क्षेत्र के ग्राम बालीपुर स्थित माँ अंबिका आश्रम (बालीपुर धाम) में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बालीपुर के तपस्वी संत श्री योगेश जी महाराज एवं सुधाकर जी महाराज के सानिध्य में

भव्य शोभायात्रा, ब्रह्मलीन संत गजानन महाराज (बाबा बालीपुर) की प्रतिमा का पाद-पूजन, हनुमान जी का शृंगार और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आश्रम को फूलों और रोशनी से सुंदर सजाया गया था, जहाँ धार, खरगोन, बड़वानी,खंडवा,इंदौर, भोपाल, रतलाम के साथ ही गुजरात जैसे दूर-दूर राज्यों से हजारों गुरु भक्त दर्शन व वन्दन के लिए पहुँचे।

संत योगेश महाराज और सुधाकर महाराज के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई और भगवान हनुमान को चोला चढ़ाया गया। तत्पश्चात आश्रम में ब्रह्मलीन संत गजानन जी महाराज बाबा बालीपुर की प्रतिमा का पूजन किया गया।

गुरुदेव के पूजन उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद प्राप्त किया। उक्त जानकारी जिला मुख्यालय स्थित मीडिया समन्वयक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने दी।

Recent Comments

No comments to show.