News

नेशन बुलेटिन धार। उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप पूरी के परिजनों से मिलकर जताई गहरी संवेदना, बोले–दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप पूरी के परिजनों से मिलकर जताई गहरी संवेदना, बोले–दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा*

*धार, 03 नवंबर 2026।* मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज धार जिले के तहसील सरदारपुर अंतर्गत ग्राम बरमंडल पहुंचकर दिवंगत टीआई दिलीप पूरी के निवास पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मीडिया से चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। अवैध शराब और आपराधिक मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना की पूरी चैन को टेस्ट कर लिया गया है तथा कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि पूरे प्रदेश में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों और शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकार के अपराध में संलिप्त व्यक्ति चाहे कोई भी हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री द्वारा एसआईटी के गठन की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी दोषियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि, पत्नी को उप-निरीक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति तथा शहीद का दर्जा दिए जाने की घोषणा दोहराई। साथ ही, परिवार के बच्चों की शिक्षा का समुचित प्रबंध कराने का भी आश्वासन दिया।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.