News

नेशन बुलेटिन धार। ओम शिव शक्ति महिला अन्नपूर्णा मंडल ने दिया जल संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

इंदौर, विश्वगुरु। सुदामा नगर के डी सेक्टर में ओम शिव शक्ति महिला अन्नपूर्णा मंडल द्वारा श्रीमती सुमित्रा शुक्ल के नेतृत्व में नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा की पूजा, महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी और पुष्पवर्षा कर मां की आराधना की। माता रानी को भोग अर्पित कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई। श्रीमती सुमित्रा शुक्ल ने कहा कि इंदौर में बढ़ता जल संकट चिंता का विषय है। पानी जीवन का आधार है और इसकी एक-एक बूंद बचाना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं से पानी व्यर्थ नहीं बहाने और जल संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। मंडल द्वारा अपने प्रत्येक सामाजिक और धार्मिक आयोजन के माध्यम से जल संरक्षण एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.