News

नेशन बुलेटिन धार। राज्य स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में (SAI), STC का शानदार प्रदर्शन, 7 पदक जीते।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

*4 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन*

 

*धार, 14 अक्टूबर 2026।* इंदौर में 7 से 12 अक्टूबर 2026 तक आयोजित G.H. Raisoni Memorial 59वीं मध्य प्रदेश राज्य जूनियर बैडमिंटन चौंपियनशिप 2026 में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), STC के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर केंद्र को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर केंद्र के 4 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन भी हुआ।

प्रतियोगिता में वनधि चौधरी और अविका वर्मा ने बालिका युगल अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, मुस्कान जाट ने बालिका एकल अंडर-17 तथा माही पवार ने बालिका एकल अंडर-19 वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त, आदित्य शर्मा और मुस्कान जाट ने बालिका युगल अंडर-19 वर्ग में रजत पदक जीता। कांस्य पदक की श्रेणी में वानाधि चौधरी ने बालिका एकल अंडर-17, आदित्य शर्मा ने बालिका एकल अंडर-19 तथा पुष्कर गिराडकर ने बालक युगल अंडर-17 वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए (SAI), STC धार के मुस्कान जाट (बालिका अंडर-17 एकल), माही पवार (बालिका अंडर-19 एकल) तथा वनधि चौधरी और अविका वर्मा (बालिका अंडर-17 युगल) का चयन हुआ है।

इन खिलाड़ियों को बैडमिंटन प्रशिक्षक रोनी मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में नियमित अभ्यास, तकनीकी कौशल, शारीरिक दक्षता और खेल रणनीति पर विशेष ध्यान देते हुए तैयार किया जा रहा है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इस उपलब्धि पर (SAI), STC के केंद्र प्रभारी श्री नरेश कुमार भावसार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। सभी प्रशिक्षकों और कर्मचारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने, कड़ी मेहनत जारी रखने तथा राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र और मध्य प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। (SAI), STC धार के खिलाड़ियों की यह सफलता केंद्र में संचालित बैडमिंटन प्रशिक्षण कार्यक्रम की सकारात्मक उपलब्धि है। सात पदकों और चार राष्ट्रीय चयनों के साथ खिलाड़ियों ने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भी अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की है।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.