News

नेशन बुलेटिन धार। केरला में आयोजित राष्ट्र स्तरीय पीकलबाल प्रतिस्पर्धा में धार के जीवांश – अंश एवं पार्थ – सहज की जोड़ी ने जीता राष्ट्रीय विजेता का खिताब।

WhatsApp
Facebook
Twitter

भारत के सबसे तेजी से उभरते स्पोर्ट्स पीकलबाल की 10 वी राष्ट्र स्तरीय रैंकिंग प्रतिस्पर्धा इस वर्ष आल इंडिया पीकलबाल एसोशिएशन द्वारा केरल राज्य के कोच्चि शहर में आयोजित की गई।यह स्पर्धा अभी तक की सबसे बड़ी पिक्लबाल की प्रतिस्पर्धा में दर्ज हुई जिसमें पूरे भारत के विभिन्न 25 राज्यों से 1000 से अधिक खिलाड़ीयो ने शिरकत की।

धार के जीवांश राहुल अग्रवाल एवं अंश अनिल गोयल ने अंडर 14 डबल्स कैटेगरी में महाराष्ट्र के अब्राहिम – आर्यन की जोड़ी को 15-9 से हराकर राष्ट्र स्तरीय विजेता का खिताब जीता।यह दोनों खिलाड़ी मात्र 13 वर्ष की आयु यह खिताब जीतने वाले मध्यप्रदेश के पहले खिलाड़ी बने।

इसी तरह अंडर 19 डबल्स कैटेगरी में सहज पंकज अग्रवाल एवं पार्थ अमित विजयवर्गीय की जोड़ी ने बिहार के जीगर एवं आदित्य को 16-15 से हराकर मध्यप्रदेश के लिए गोल्ड मेडल अर्जित किया एवं राष्ट्रीय विजेता का खिताब जीता।

धार के युवा खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से पूरे धार के खेल जगत में खुशी की लहर व्याप्त है।शीघ्र ही यह खिलाड़ी भारत की ओर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।खिलाड़ियों की इस शानदार प्रदर्शन पर मध्यप्रदेश पीकलबाल एसोशिएशन के अध्यक्ष श्री स्वप्निल कोठरी,सचिव श्री बलवंत सालुंके, धार महारानी साहिबा श्रीमति शैला राजे पंवार,रायसिंग एकेडमी के कोच श्री जयंत सोलंकी ने अपनी शुभकानाएं प्रेषित की।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.