News

नेशन बुलेटिन धार। शराब ट्रक की लुट का टांडा पुलिस ने 10 घंटे मे किया खुलासा।

WhatsApp
Facebook
Twitter

शराब ट्रक की लुट का टांडा पुलिस ने 10 घंटे मे किया खुलासा

• बदमाशो ने जेतगढ घाट से की थी लुट

• ग्राम धयडी के जंगल मे छुपाया था लुटा गया ट्रक व शराब

• पुलिस की तत्परता से लुटी गई 801 बीयर की पेटिया औऱ लुट मे प्रयोग की गई पिकअप वाहन व बोलेरो को भी किया जप्त

• एक आरोपी गिऱफ्तार शेष आरोपीयो की तलाश जारी

 

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मंयक अवस्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के नेत्रत्व में थाना प्रभारी संजय कुमार रावत व टांडा पुलिस की टीम के द्वारा दिनांक 25.03.2026 के रात्री 2.45 बजे ग्राम जेतगढ घाट पर एक ट्रक एमपी 09 एच एच 6512 का चालक करनसिह पिता रतन मकवाना निवासी बंजारी पुरा थाना नालछा ने सुचना दिया कि वह अंग्रेजी शराब वेयर हाउस इंदोर से ट्रक क्रमाक एमपी 09 एच एच 6512 मे 1300 बीयर माउंट का परमीट लेकर दिनांक 24.03.2026 के रात्री 09.30 बजे इदोर से अलिराजपुर/चांदपुर जिला अलिराजपुर के लिए शराब बीयर भरकर निकला था कि टांडा से आगे बाग रोड पर जेतगढ घाटी मे एक बोलेरो वाहन औऱ पीकअप वाहन मे आये अज्ञात आरोपीयो द्वारा ट्रक के आगे पीछे गाडी लगा कर ट्रक को रोक लिया औऱ चालक को ट्रक से उतार से बोलेरो गाडी मे बैठा लिया औऱ शराब से भरा ट्रक लेकर गंधवानी रोड तरफ गये इस सुचना पर थाना प्रभारी टाडां एवं उनकी टीम द्वारा तत्काल बल के साथ अज्ञात आरोपीयो की तलाश मे पुरे क्षेत्र मे नाकाबंदी व घेराबंदी की गई तत्तपरता से किये गये पुलिस के कार्य से आरोपी ग्राम धयडी के जंगल मे ट्रक मे भरी शराब को उतार कर पीकअप मे भर कर उसको रफा दफा कर रहे थे इस बीच पुलिस के मोके पर पहुचने से आरोपीगण भागने का प्रयास किये जिनमे से पुलिस के द्वारा आरोपी नुरु पिता गटु भील निवासी धयडी गेरदा को गिरप्तार किया गया एवं मोके से कुल 801 पेटी शराब जप्त की गई है तथा घटना मे प्रयुक्त पीकअप वाहन और बोलेरो वाहन को विवेचना के दोरान जप्त की गई । प्रकरण मे शेष आरोपीयो की सघन तलाश की जा रही है।

 

सराहनिय कार्य – उक्त बदमाशों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार रावत थाना टाण्डा व SI रमेशचन्द नायक, ASI योगेन्द्र मावी, ASI रामसिह हटिला , सउनि रामदास सोलंकी , प्रआर. 821 रामसिंह सस्तिया प्रआऱ 643 सिरदार प्रआऱ 813 मिठुसिह प्रआर 844 माधवसिह, प्रआर. 812 अर्जुन प्र.आर.786 किशन देवल, आरक्षक 1068 सुनिल पंवार, आऱ 1097 सिदार्थ गोरे आरक्षक 1166 निलेश, आऱ 593 विनोद सोलंकी आर.74 गोवर्धन कटारा एवं सैनिक 262 बहादुरसिंह की सराहनीय भुमिका रही है ।

Recent Comments

No comments to show.