
मुख्य याचिकाकर्ता भोजशाला आशीष गोयल और हाईकोर्ट अधिवक्ता विनय जोशी, वर्षा पाराशर सहित कई अधिवक्ताओ का भव्य स्वागत

धार।माँ सरस्वती मंदिर भोजशाला प्रकरण में हिंदू समाज की ऐतिहासिक विजय एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा हिंदू समाज के पक्ष में दिए गए गौरवपूर्ण निर्णय के उपलक्ष्य में हिन्दू फ्रंट फॉर जस्टिस के मुख्य याचिकाकर्ता आशीष गोयल, हाईकोर्ट अधिवक्ता विनय जोशी,वर्षा पाराशर,वरिष्ठ समाजसेवी श्री सारंग पाराशर (बिट्टू महाराज) एवं संपूर्ण भोजशाला विधिक टीम का बेटमा, घाटाबिललोद,लेबड, गुनावद,पीपलखेड़ा आश्रम तथा धार नगर आगमन पर हिन्दू समाजजन द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उच्च न्यायालय इंदौर में भोजशाला प्रकरण में हिन्दू पक्ष की और से पैरवी करने वाले अधिवक्तागण
श्री विनय जोशी, श्रीमती वर्षा पाराशर, श्री राजेश जोशी, श्री वागीश पाराशर, श्री रोहित शुक्ला, श्री उत्कर्ष दुबे, श्री देवेन्द्र नागर, श्रीमती शालिनी जोशी, श्रीमती शिवांगी परमार, श्री सत्यनारायण दुबे, सुश्री प्रियंका शर्मा, श्री भुवनेश गुप्ता, श्री ललित नामदेव, श्री अर्पित सिंह परिहार एवं श्रीमती पूजा वर्मा का भी सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
धार नगर में सर्व हिंदू समाज द्वारा आयोजित इस अभिनंदन समारोह में जातिगत समाज, सामाजिक संस्था, धार्मिक संगठन, व्यापारी एसोसिएशन,
समिति और महिलाओं के विभिन्न ग्रुपों ने याचिकाकर्ता और अधिवक्ताओं का स्वागत किया।
भोजशाला प्रकरण में विजय प्राप्त कर सनातन समाज के स्वाभिमान को पुनर्स्थापित करने वाले सभी धर्मयोद्धाओं के प्रति क्षेत्र के नागरिकों द्वारा भव्यता के साथ स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया गया।
त्रिमूर्ति नगर चौराहे धार पर आयोजित मुख्य समारोह में सर्व श्री बाबूलाल नायक, करणसिंह पवार, अनंत अग्रवाल, दिनेश देवड़ा, कन्हैयालाल यादव, बबन अग्रवाल मामा जी, सुरेश गोयल आदि वरिष्ठ गण मंचासीन रहे।
हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस द्वारा लगाए गए
प्रकरण, उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय और एएसआई द्वारा दिए गए नए आदेश की जानकारी याचिकाकर्ता आशीष गोयल एवं एडवोकेट विनय जोशी और एडवोकेट वर्षा पाराशर द्वारा दी गई।
कार्यक्रम के बाद सभी अधिवक्तागण और याचिकाकर्ता ने संघ कार्यालय जाकर अधिकारियों से भेंट करी।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ श्रीकांत द्विवेदी और आभार प्रदर्शन मुरली अग्रवाल ने किया।









