
*भाजपा किसान मोर्चा की आगामी कार्य योजना को लेकर जिला बैठक संपन्न*
*धार मुख्यालय पर किसान सम्मान यात्रा व किसान सम्मेलन का आयोजन होगा*

धार। भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा की आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला बैठक आयोजित की गई जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पटोंदिया तथा अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने बैठक को संबोधित किया।
इस दौरान मंच पर किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश जाट पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष यादव भाजपा नेता महेश रावला किसान मोर्चा जिला महामंत्री विष्णु चौधरी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र पाटीदार राजेंद्र पटेल पर्यावरण की डॉ अमृत पाटीदार चतर सिंह बिजुर उपस्थित रहे। सर्व प्रथम अतिथियों ने भारत माता व पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण दीप प्रज्वालित कर बैठक आरंभ की।
जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक किसान कल्याणकारी योजना के माध्यम से सरकार कृषि को लाभ का धंधा बनाने के कार्य में लगी है। भावांतर योजना से लेकर किसान सम्मान निधि तक ऐसी अनेक योजनाएं है जो भाजपा की सरकार किसानों के लिए कर रही है।
मुख्य अतिथि दिलीप पटोंदिया ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के अहवान पर आगामी दिनों में धार मुख्यालय पर किसान सम्मान यात्रा व किसान सम्मेलन का आयोजन तय हुआ है । इस आयोजन में किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हैं । हम सभी राष्ट्रवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। भाजपा की सरकार अंत्योदय के आधार पर जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। भाजपा की सरकार ने गांवों को शहरों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री सड़क से लेकर किसान क्रेडिट कार्ड और नदी जोड़ो योजना से लेकर कृषि सिंचाई योजनाएं भावांतर योजना से लेकर किसान सम्मान निधि तक भाजपा सरकार ने किसानों के लिए दी है । प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने लाखो किसानों के खाते में भावांतर की राशि डाली गई है।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि लाखन सिंह राजपूत भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी राजेश वर्मा विकास शर्मा खरसोड़ा गंगाराम पटेल अनिरुद्ध सिंह ठाकुर रितेश अग्निहोत्री जगदीश कामदार रामलाल संगीत्रा कमलेश बिजवा खेमराज लववंशी समेत किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।










