रजनी सोनी भारतीय मानव अधिकार जन कल्याण संगठन प्रदेश अध्यक्ष
इंदौर — डॉ वी के सक्सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष भारती मानव अधिकार जनकल्याण संगठन नई दिल्ली द्वारा श्रीमती रजनी सोनी को मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है रजनी सोनी के इंदौर आगमन पर जगह-जगह उनका हार्दिक अभिनंदन स्वागत और सम्मान किया जा रहा है मध्य भारतीय हिंदी साहित्य सभा नरसिंह वाटिका एरोड्रम रोड इंदौर पर माननीय मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी द्वारा उनका अभिनंदन और स्वागत किया गया है उनका अभिनंदन और स्वागत करने में वरिष्ठ पत्रकार श्री गणेश सोनी, सोनी समाज के अध्यक्ष श्री मनोज सोनी भाजपा के नगर मंत्री श्री निखिल सोनी द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया और बधाइयां दी गई ।
श्रीमती रजनी सोनी द्वारा मानव अधिकार के संबंध में बताया गया की महिला हो अथवा पुरुष किसी को भी अगर कोई समस्या है तो वह हम उनको मदद करेंगे मानव अधिकार के तहत उनका सहयोग प्रदान करेंगे और न्याय दिलाएंगे अतः सबसे आग्रह किया है कि वह मानव अधिकार के इस संगठन से जुड़े









