News

नेशन बुलेटिन धार। विद्या भारती द्वारा आयोजित सम्पूर्ण भारत वर्ष में सामूहिक वन्दे मातरम् गान सरस्वती शिशु मंदिर धार में संपन्न।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

*गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में एक समय,एक स्वर,एक लय में एक करोड़ लोग गायन करें वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऐसा गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि धार विधायक श्रीमती नीना जी शर्मा, विशेष अतिथि श्रीमती नेहा जी बोराडे, मुख्य वक्ता संघ के जिला कार्यवाह तरूण जी राठौर, प्रान्तीय वक्ता अम्बिकादत्त जी कुण्डल, साक्षी अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी सस्तिया जी , प्रमाणिकरण अधिकारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण जी शर्मा, विद्यालय अध्यक्ष अशोक जी म्हाले ने भारत माता की पूजा अर्चन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया।*

*कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजन व्यास ने किया अतिथि परिचय विद्यालय प्राचार्य श्री बलिराम बिल्लौरे ने माना अतिथि स्वागत गायत्री शर्मा दीदी, सीमा राठौर दीदी, वैशाली निगडे दीदी व शैलैन्द्र शान्डिल्य ने कराया , आभार वन्दन आशीष जी वैद्य ने माना।*

*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्री तरुण जी राठौर ने कहा की वंदे मातरम भारत की आजादी का एक महामंत्र था जिसे गाकर बोलकर क्रांतिकारी मां भारती के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूम जाते थे आज हमें भारत में स्वतंत्रता आंदोलन के बाद जो गौरव वंदे मातरम को प्राप्त था वह फिर दिलाना है ।*

*श्री राठौर ने कहा वंदे मातरम यह सिर्फ नारा नहीं है यह देश के अनेकों महान शहीदों, क्रांतिकारी , देशभक्तो की अमर कहानी है ।*

*कार्यक्रम के प्रांतीय वक्ता श्री अंबिकादत्त जी कुंडल ने कहा की वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भारत के जनमानस में श्री बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने भारत के निवासियों को जो एक करने का मंत्र दिया , जो मंत्र भारत को आजादी दीलाने वाले क्रांतिकारी देशभक्तों ने गाया ,उसे मंत्र को आज आने वाली पीढ़ियों को बताना होगा। आज दुनिया में मां भारती का मान आगे बढ़ रहा है , हमें विश्व में जगत सिर मोर बने यह करना है ।*

*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धार विधायक श्रीमती मीना वर्मा ने कहा की भारत सरकार ने संविधान संशोधित कर जो राष्ट्रगान को जो मान प्राप्त है वह राष्ट्रगीत का मान भी हो के लिए संशोधित किया। आज वंदे मातरम के दो अंतरे के बजाय अब छह अंतर होते हैं और प्रत्येक भारतीय उसे जन गण मन जैसा सम्मान देता है। विद्या द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया बहुत शुभकामनाएं।*

*कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा बोडाने ने बताया की स्कूलों की प्रार्थना में छोटे-छोटे बच्चे जब गीत बोलते हैं तो ऐसा लगता है राष्ट्र की चेतना जाग रही है वंदे मातरम को कानूनी रूप से स्वीकार करने से भारत में देशभक्ति का वातावरण बढ़ता जा रहा है ।*

*अंत में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साक्षी अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री सस्तिया जी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री शर्मा ने कार्यक्रम में 653 संख्या की सहभागिता का प्रमाण – पत्र प्रदान किया।*

*इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह अरविंद जी चौधरी प्रान्त अधिकारी महेश जी अग्रवाल भोजशाला समिति से राजेश जी शुक्ला भाजपा से महामंत्री राकेश जी पटेल व दिलीप जी पाटोदिया, पार्षदगण, विद्यालय समिति से जयंत जी जोशी श्रीमती संगीता गुणे व एबीवीपी, किसान संघ, विहिप, सेवा भारती, संस्कृत भारती, विवेकानंद केंद्र,भारत विकास परिषद,लघु उद्योग भारती के कार्यकर्ताओं के साथ गणमान्य नागरिक, पूर्व छात्र, अभिभावक गण व विद्यालय के भैया बहिन उपस्थित रहे।

Recent Comments

No comments to show.