News

नेशन बुलेटिन धार।श्रीमति साधना रावल एवं किरण राठौड़ हुई सेवा निवृत्त, स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार।शासकीय भोज कन्या उच्चतर विद्यालय धार में विगत 39 वर्षों से संस्कृत विषय की अध्यापक के रूप में सेवा देकर श्रीमती साधना रावल सेवा निवृत्त हुई साथ ही शिक्षिका किरण राठौड़ ने 42 वर्षों से सामाजिक विज्ञान में सेवा देकर कर अपना फर्ज पूरा किया।

इस शुभ अवसर पर भोज कन्या परिवार द्वारा उन्हें फूलों का माला पहनाकर सम्मानित किया व प्रशस्ति पत्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। सहकर्मियों ने उनके योगदान को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी।

इस मौके प्राचार्य आर पी पांडे , नीता जैन रवींद्र जैन, राजेश वर्मा विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक उपस्थित रहे

संचालन प्रीति तिवारी व माधवी मुद्गल ने किया।मौके पर सेवानिवृत दोनों अध्यापिकाओं ने भी विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया

Recent Comments

No comments to show.