
धार निप्र:- पूरे देश में जो 21 जून रविवार को री नीट परीक्षाएं ली जाना है जिसमें सरकार की गलती पेपर लीक होने से पूरे देश से लगभग 22 लाख बच्चों को भारी दबाव के साथ पुनः परीक्षा देना पड़ रही है ।जिसमें तनाव के कारण कुछ बच्चों ने आत्महत्या तक करली और कुछ पारिवारिक परिस्थितियों से हार मान घर बैठ गये।उसमें हमारे धार जिले में भी लगभग 1700 से अधिक बच्चों को री नीट परीक्षा देना है। जिसमें धार में परीक्षा केंद्रों में कई व्यवस्थाओं की आवश्यक्ता है।
उक्त व्यवस्थाओं हेतु आज माननीय जिलाधीश महोदय मीना जी से जिला कांग्रेस प्रवक्ता, पार्षद (प्र)एडवोकेट अजय डॉ मनोहर सिंह ठाकुर एव पार्षद ईश्वर सिंह ठाकुर ने प्रत्यक्ष मिल पांच सूत्रीय मांग जिसमें भीषण गर्मी को देखते हुए कूलर की व्यवस्था,हाल में ही बच्चों के लिए शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था,प्रत्येक परीक्षा हाल में बड़ी घड़ी की व्यवस्था,परीक्षा केंद्र पर तेज ध्वनि वाली घंटी(सायरन),व्यवस्था,में करने के साथ साथ परीक्षा केंद्रों का चयन शांत क्षेत्रों वाले कैंपस में या जहां भी किया जाए वाह परीक्षा अवधि के समय उस क्षेत्र को साइलेंट जोन(शांत क्षेत्र) घोषित किए जाने हेतु पत्र दिया गया।
दोनों जनप्रतिनिधिगण ने उक्त पत्र सौंपते हुए माननीय जिलाधीश महोदय को पूर्व में हुई नीट परीक्षा में केंद्रों पर उक्त कमियां होना बताया ।साथ ही विशेष कर घोड़ाचौपाटी क्षेत्र के केंद्रों पर अधिक अव्यवस्थाएं होने और बाहर बहुत अधिक कोलाहल होना से बच्चों की एकाग्रता पर असर पड़ने से उन्हें परीक्षा देना में परेशानी होती है ।
ठाकुर दय द्वारा बच्चों के भविष्य को देखते हुए
जिलाधीश से उक्त समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से करने का आव्हान किया।









