News

नेशन बुलेटिन धार।विश्व पर्यावरण दिवस पर काल भैरव बावड़ी में हुआ श्रमदान, सफाई एवं जीर्णोद्धार कार्य।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

धार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार 5 जून को कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के नेतृत्व में मंडी प्रांगण स्थित ऐतिहासिक काल भैरव बावड़ी में विशेष साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार अभियान चलाया गया। श्रमदान कार्यक्रम में जिला प्रशासन, नगरपालिका एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा नगरपालिका की टीम ने बावड़ी परिसर की सफाई कर संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऐतिहासिक जल संरचनाओं के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

 

अधिकारियों ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। श्रमदान के माध्यम से सभी ने स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प भी लिया।

Recent Comments

No comments to show.