News

नेशन बुलेटिन धार।योगिता सोनी को मिला “देवी अहिल्या नारी गौरव अलंकरण”, समाज में हर्ष का माहौल।

WhatsApp
Facebook
Twitter

महेंद्र शर्मा इंदौर

 

*देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर महिलाओं का हुआ सम्मान, समाज ने उपलब्धि को बताया गौरव का क्षण*

 

इंदौर, विश्वगुरु। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित “देवी अहिल्या नारी गौरव अलंकरण समारोह” में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली मातृशक्तियों का सम्मान किया गया। समारोह में सुश्री योगिता सोनी को “देवी अहिल्या नारी गौरव अलंकरण” से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से समाज एवं परिवारजनों में हर्ष और गौरव का वातावरण व्याप्त है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद योगिता सोनी ने इसे अपने जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण बताते हुए आयोजक संस्था सत्कार कला कल्याण समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि समाज के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद का प्रतीक है, जो उन्हें निरंतर समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार मेवाड़ा समाज के अध्यक्ष मनोज सोनी ने कहा कि योगिता सोनी को मिला यह सम्मान पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धि से समाज की बेटियों एवं महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज सदैव प्रतिभाओं और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं के साथ खड़ा है।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अनेक मातृशक्तियों को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर के आदर्श, सेवा, सुशासन, नारी सशक्तिकरण और लोककल्याण की भावना आज भी समाज को नई दिशा प्रदान कर रही है। उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात कर महिलाएं राष्ट्र और समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान “जन गण मन” के साथ समारोह का समापन हुआ। उपस्थित समाजजनों ने सम्मानित महिलाओं का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Recent Comments

No comments to show.