
*5 से 21 जून तक चलेंगे जन उत्सव कार्यक्रम, घर-घर पहुंचाई जाएंगी भाजपा सरकार की उपलब्धियां*

धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को केंद्रीय राज्यमंत्री क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती संगठन जिला प्रभारी सुभाष कोठारी, धार विधायक नीना वर्मा ने संबोधित किया। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता , पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ किया गया।
जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 सफल वर्ष पूरे किए हैं। इन वर्षों में भारत ने विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। उन्होंने बताया कि 5 जून से 21 जून तक “जन उत्सव” अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव एवं घर-घर पहुंचकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष ऐतिहासिक निर्णयों और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के हर वर्ग के विकास के साथ शासन व्यवस्था में भी व्यापक बदलाव आया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सावित्री ठाकुर ने कहा कि धार जिले में रेल परियोजना का सपना भाजपा सरकार साकार कर रही है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने बदनावर में देश के पहले पीएम मेगा मित्र टेक्सटाइल पार्क की स्थापना को जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही भोजशाला में प्रस्तावित माँ सरस्वती लोक निर्माण को संस्कृति, आस्था और सभ्यता के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
जिला प्रभारी सुभाष कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12 वर्षों तक देश का नेतृत्व करते हुए भारत की ताकत और प्रतिष्ठा को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना एवं मुफ्त राशन जैसी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु राठौड़ एवं दिलीप पटोंदिया, जिला महामंत्री देवेंद्र सोनोने व राकेश पटेल अभियान जिला टोली से कपिल निनामा डॉ अमृत पाटीदार श्रीमती रोमा मंडलोई रितेश अग्निहोत्री पियूष सोनगरे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया गया कि “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत 5 जून से 21 जून तक जिलेभर में वृक्षारोपण, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, प्रदर्शनी, मीडिया संवाद, विशेष जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न जनजागरण कार्यक्रम तथा जन कल्याण शिविर प्रबुद्धजन सम्मेलन प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित किए जाएंगे।
कार्यशाला का संचालन पीयूष सोनगरा ने किया तथा आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं टोली संयोजक कपिल निनामा ने माना। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा व जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी कवि ने दी।









