News

नेशन बुलेटिन धार। पाँच दिवसीय “बाल संस्कार आवासीय शिविर प्रकृति की खोज” का समापन।

WhatsApp
Facebook
Twitter

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सफल पहल…कुदरत की छांव में, प्रकृति के करीब संस्कार, संस्कृति और व्यक्तित्व विकास का अनोखा संगम बने इंदौर जिला माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित 5 दिवसीय “बाल संस्कार आवासीय शिविर – प्रकृति की खोज” का सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण समापन हुआ।

 

चोरल स्थित आश्रम में आयोजित इस शिविर में 9 से 14 आयुवर्ष के 80 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर प्रकृति, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और भारतीय संस्कारों से जुड़ी अनेक प्रेरणादायक गतिविधियों का अनुभव प्राप्त किया।शिविर के दौरान बच्चों ने मोबाइल और डिजिटल दुनिया से दूर रहकर प्रकृति के बीच जीवन जीने का अनुभव लिया।

 

प्रतिदिन योग एवं प्रार्थना से दिन की शुरुआत होती थी, वहीं शाम को खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, संध्या आरती, कीर्तन और प्रेरणादायक सत्र बच्चों के व्यक्तित्व विकास का माध्यम बने।

 

साहसिक गतिविधियों जैसे जिप लाइन, रॉक क्लाइम्बिंग,  रैपलिंग, नेचर ट्रेकिंग, के साथ-साथ टीम बिल्डिंग गेम्स  योग, ध्यान, कैंप फायर, म्यूजिकल नाईट और तारों की दुनिया को करीब से जानने जैसी गतिविधियों में बच्चों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।

 

शिविर के अंतिम दिन बच्चों द्वारा “खुशियां”  कार्यक्रम का आयोजन भी किया जिसमें बच्चों ने सुदूर गांव में जाकर बच्चों के बीच अपनी ओर से कपड़े 👕🥼, शिक्षा सामग्री भोजन सामग्री इत्यादि समर्पण सेवा भाव रखते हुए उन्हें वितरित कर उन बच्चों के साथ सभी ने अल्पाहार कर उनके चेहरे पर भी मुस्कान लाने का एक सुकून भरा सफल प्रयास किया।

 

अंत में अनुभव साझा सत्र विशेष आकर्षण का केंद्र रहे जहां बच्चों ने अपने मन के यादगार पलों को सबके साथ साझा किया। बच्चों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए अनुभवी प्रशिक्षकों की टीम, मेडिकल सहायता एवं संपूर्ण वस्थाएँ उपलब्ध कराई गई थीं। शिविर ने बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं टीम वर्क की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की पूर्व अध्यक्षया श्रीमती गीता जी मुंदड़ा, महिला संगठन महा सभा सदस्य श्रीमती आभा जी माहेश्वरी, पश्चिमांचल माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षया श्रीमती शोभा जी माहेश्वरी, वरिष्ठ समाज सेवी आशीष माधुरी जी गुप्ता, मार्गदर्शक अक्षत जी झवंर, संजय जी बाहेती, विनोद जी काबरा, दीपक जी माहेश्वरी की विशेष गरिमामय उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम के लिए आदरणीय रविंद्र जी राठी, राजकुमार जी साबू, अश्विन जी लखोटिया, युगल किशोर जी राठी, मनोज जी चित्लांग्या, श्याम जी सारडा, विष्णु जी पलोड़, लखन लाल जी नागोरी, विशेष जी सारडा, गौरव जी दरक, मोहित जी बाहेती का विशेष सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ‌।

 

इस आयोजन को संस्था “माहेश्वरी संस्कार” के सहयोग से इंदौर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष रामजी सोमानी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। शिविर के समन्वयक राहुल काबरा एवं प्रभारी आदर्श चितलांग्या, सीए वेदांत भूतड़ा रहे। सम्पूर्ण पाँच दिनों तक आयोजन की व्यवस्था में पद्मेश माहेश्वरी, विजय माहेश्वरी, अमिता मंत्री, नेहा माहेश्वरी, दिव्यांशी माहेश्वरी, माहिका झंवर, सर्वेश गट्टानी, श्रीधर माहेश्वरी, दर्श माहेश्वरी ने संभाली तथा इंदौर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के सचिव प्रतीक जी माहेश्वरी, उपाध्यक्ष संकेत जी बाहेती, कोषाध्यक्ष अनिल जी बियानी, संगठन मंत्री आदित्य जी नवाल, सह-सचिव विकास जी असावा की विशेष उपस्थिति से आयोजन मे नई रौनक रहीं।

 

शिविर के सफल आयोजन पर अभिभावकों एवं समाजजनों ने संगठन की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अत्यंत प्रेरणादायक व जीवनोपयोगी पहल बताया। कार्यक्रम के सफल और शानदार समापन अवसर पर संगठन की ओर से आभार संस्था सहसचिव राहुल काबरा ने किया।

Recent Comments

No comments to show.