News

नेशन बुलेटिन धार। हजरत नियाज अली सरकार के उर्स में गूंजा एकता और भाईचारे का संदेश।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

इंदौर, विश्वगुरु। हजरत नियाज अली सरकार दादा पीर मजार पर आयोजित 137वें उर्स के अवसर पर सर्वधर्म संघ द्वारा एकता, अखंडता और भाईचारे की चादर पेश की गई। संस्था अध्यक्ष मंजूर बेग, अश्फाक गोलू पठान एवं इदरीश बाबा की उपस्थिति में विभिन्न समाजों के लोगों ने मजार पर पहुंचकर देश में अमन-चैन और सौहार्द की दुआ मांगी। कार्यक्रम के दौरान कुरान हाफिज द्वारा कलाम पेश कर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया। उर्स में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर तबर्रुक ग्रहण किया तथा सभी धर्मों के लोगों ने अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार चादर पेश कर राष्ट्रीय एकता की कामना की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रियाज खान, मुकेश बजाज, शकील, पत्रकार जाकिर खान, अकबर काजी बाबा, माहिर वारसी, सोहेल पठान, यासीन खान, राजू पठान, पत्रकार सलीम खान एवं मोहम्मद शाहरुख सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Recent Comments

No comments to show.