News

नेशन बुलेटिन धार। अपर मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन ने धार जिले में उपार्जन केंद्रों और जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

*पेयजल हितग्राहियों से की चर्चा, समय पर जलकर जमा करने के लिए किया प्रेरित*

*धार 07 मई, 2026।* अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा, उ‌द्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, भोपाल एवं प्रभारी अपर मुख्य सचिव इंदौर संभाग श्री अनुपम राजन ने आज धार जिले के भ्रमण के दौरान बक्साना एवं लेबड़ उपार्जन केंद्रों तथा सेजवाया व लेबड़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल कार्यों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए किसानों और ग्रामीणों के हित में आवश्यक निर्देश दिए।

 

*उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त समुचित व्यवस्थाएं रखने के निर्देश*

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में संचालित 73 उपार्जन केंद्रों पर गेहूँ की खरीदी की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रों पर पर्याप्त इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे अनिवार्य रूप से चालू रहें ताकि किसानों को प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने एफएक्यू (FAQ) मापदंड के अनुरूप खरीदी, पर्याप्त बारदाना, तिरपाल की उपलब्धता और खरीदे गए अनाज के तत्काल परिवहन (Lifting) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्रों पर किसानों के लिए छायादार स्थान और ठंडे पेयजल की उपलब्धता को प्राथमिकता देने को कहा।

 

*जल जीवन मिशन: गुणवत्ता और जलकर पर जोर*

 

अपर मुख्य सचिव ने सेजवाया और लेबड़ में जल जीवन मिशन के कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने सीधे पेयजल हितग्राहियों से संवाद कर पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता की जानकारी ली। श्री राजन ने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि जल प्रदाय व्यवस्था के सुचारू संचालन और रखरखाव के लिए वे समय पर ‘जलकर’ का भुगतान करें। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि हर घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और पाइपलाइन विस्तार के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें।

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त इंदौर डॉ सुदाम खाड़े, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी सहित खाद्य विभाग, पीएचई और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Recent Comments

No comments to show.