News

नेशन बुलेटिन धार। खालघाट में कांग्रेस का आंदोलन, 3 घंटे तक रहा चक्काजाम- कलेक्टर खुद पहुंचे ज्ञापन लेने

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार का (वर्जन )ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार कर रही है किसानो के साथ छलावा

खालघाट आंदोलन में उमड़ा जनसैलाब, किसानों के समर्थन में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

 

आज दिनांक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देश पर खंडवा, खरगोन एवं बड़वानी जिले के संयुक्त जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में खालघाट में विशाल किसान आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। आंदोलन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष आदरणीय उमंग सिंघार जी ने किया।

धरना स्थल पर हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान, महिलाएं एवं युवा उपस्थित हुए।

भीषण गर्मी के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह एवं जोश देखने को मिला।

कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस के झंडे, किसान की समस्या लिखी तख्तियां एवं अम्बेडकर जी और गांधी जी की तस्वीरें लेकर मोहन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।

 

धरना स्थल पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने किसानों के समर्थन में अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम को आदरणीय बाला बच्चन जी सचिन यादवही हनी बघेल जी,विजय लक्ष्मी जी साधो,प्रताप ग्रेवाल जी हीरालाल अलवा जी श्री मती झुमाँ सोलंकी,जी,केदार डाबर,मोंटू सोलंकी,राजन मंडलोई जी और जी नानेश चौधरी जिला अध्यक्ष,प्रकाह रंका जिला अध्यक्ष,राधेश्याम मुवेल,प्रतिभा रघुवंशी जी शहर अध्यक्ष,रवि नायक जी,परितोष सिंह राठौर सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

सभी नेताओं ने भाजपा सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि किसानों की फसल समय पर MSP पर नहीं खरीदी गई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और उग्र करेगी।और अभी तत्काल गेहूं किसानों का तत्काल खरीदे!!

 

आंदोलन के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगभग तीन घंटे से अधिक समय तक खालघाट रोड को जाम रखा।

इस दौरान उमंग सिंघार जी, सचिन यादव जी, हनी बघेल जी, बाला बचन जी एवं पंचूलाल जी स्वत्रांत जोशी ने सड़क पर गेहूं, सोयाबीन एवं प्याज डालकर सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया तथा किसानों की फसल MSP पर खरीदने की मांग की।

उक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर (,एड) ने बताया

की कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं धर्मपुरी विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया।

 

धरना स्थल पर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा विशेष चिकित्सा व्यवस्था की गई, जहां गर्मी के कारण बेहोश हुए कई लोगों का तत्काल उपचार किया गया।

 

आंदोलन के समापन अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी जी के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

कलेक्टर महोदय स्वयं धरना स्थल पर ज्ञापन लेने पहुंचे।

ज्ञापन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धामनोद के द्वारा दिया जिसका वाचन जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी जी द्वारा किया गया।

 

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कांग्रेस पार्टी किसानों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लगातार लड़ती रहेगी।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.