News

नेशन बुलेटिन धार। भगवान परशुराम जयंती पर निकलेगी भव्य ब्राह्मण एकता यात्रा, 19 अप्रैल को बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक आयोजन।

WhatsApp
Facebook
Twitter

महेंद्र शर्मा इंदौर।

सर्व ब्राह्मण समाज की परंपरागत रूप से निकलने वाली ब्राह्मण एकता यात्रा सर्व ब्राह्मण युवा परिषद के नेतृत्व में भगवान श्री परशुराम जयंती , अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर दिनांक 19 अप्रैल 2026 रविवार को बड़ा गणपति से राजवाड़ा चौक पर जावेगी।

इस यात्रा मार्ग पर विभिन्न ब्राह्मण वर्गों के सैकड़ों मंचों से शोभा यात्रा का स्वागत किया जाएगा ,साथ ही यात्रा के राजवाड़ा चौक पर पहुंचने पर पूजन अर्चन सहित महाआरती के उपरांत प्रसादी वितरण से यात्रा का समापन किया जाएगा l यात्रा अध्यक्ष,श्री सूरज जोशी जी एवं संयोजक,सत्यनारायण सत्तन,अध्यक्ष योगेश मिश्रा,सचिव विकाश अवस्थी , कोषाध्यक्ष कन्नू मिश्रा ,उपाध्यक्ष,विनायक पांडे,दिनेश शर्मा,योगेंद्र महंत ,जसराज मेहता ,अशोक चतुर्वेदी,सदस्य,लालजी तिवारी ,प्रमोद जोशी अभिषेक पांडे,लक्की अवस्थी,दीपू मिश्रा ,अभी ने अधिक से अधिक संख्या में परिवार और मित्रों सहित यात्रा में शामिल हो सफल बनाने एवं ब्राह्मण एकता का परिचय देने का आव्हान किया l

उक्त जानकारी पंडित अशोक चतुर्वेदी उपाध्यक्ष द्वारा प्रेषित की गई ,सादर

Recent Comments

No comments to show.