News

नेशन बुलेटिन धार। झकनावदा ने रचा इतिहास: 121 यूनिट रक्तदान कर जिले में दूसरे नंबर पर रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

*जिले के सबसे बड़े 153 यूनिट के बाद झकनावदा का 121 यूनिट का आंकड़ा बना दूसरे सबसे बड़ा रिकॉर्ड*

*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा पर्व के तहत सेवा पखवाड़ा अभियान में झकनावदा ने पूरे झाबुआ जिले में दूसरा सबसे बड़ा रक्तदान रिकॉर्ड बनाया है।

जिले में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा 153 यूनिट का है, उसके ठीक बाद भारतीय जनता पार्टी मंडल झकनावदा एवं तेरापंथ युवक परिषद झकनावदा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झकनावदा पर आयोजित शिविर में 121 रक्तवीरों ने रक्तदान किया है। यह आंकड़ा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित शिविरों में दूसरे स्थान पर है।

एक छोटे से कस्बे से 121 लोगों का एक साथ रक्तदान करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

 

*कलेक्टर ने 121 रक्तवीरों को किया सम्मानित*

 

जिला कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने शिविर में पहुंचकर सभी 121 रक्तदाताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि झकनावदा ने सेवा के क्षेत्र में मिसाल पेश की है।

 

इस दौरान कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झकनावदा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीज ECG करवाकर कार्यप्रणाली परखी। साथ ही पीएम श्री विद्यालय झकनावदा के प्राथमिक विभाग एवं उप स्वास्थ्य केंद्र सेमलिया का भी निरीक्षण किया।

 

जिला कलेक्टर के साथ एसडीएम पेटलावद रितिका पाटीदार, झकनावदा नायब तहसीलदार ओमप्रकाश गोयल,झकनावदा पटवारी निलेश पालिया, सेमलिया व बखतपुरा पटवारी विजय वर्मा, ग्राम पंचायत झकनावदा सचिव विनोद देवदा, सचिव नारायण सोलंकी, रोजगार सहायक सचिव रतनलाल सिंगाड आदि उपस्थित थे।

 

शिविर में सीएमएचओ डॉ.एम.एल. चोपड़ा, बीएमओ पेटलावद डॉ. अंतिम सोलंकी, सीएचसी प्रभारी डॉ.शोभित शुक्ला,डॉ.दीपक सोलंकी, डॉ.मोनिका काग,डॉ. चेतन चौहान मौजूद रहे।

 

*भाजपा की मेहनत लाई रंग*

 

मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा, उपाध्यक्ष ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर, मंडल महामंत्री कुलदीप लववंशी, संजय पाटीदार,श्रेणीक कोठारी हरीश राठौड सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और तेरापंथ युवक परिषद की टीम के अथक प्रयास से यह दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड बन पाया।

 

इस अवसर पर चौकी प्रभारी सुरेंद्रसिंह सिसोदिया,आरक्षक राजू मुवेल,बबलू पंचोली,जीवन बैरागी, एफ.सी.माली, राहुल राठौड,सुनील राठौड,गोवर्धन सोलंकी,श्रेयांश जैन, ऋषभ कोटडिया,ऋषभ कोठारी, आर्यन मिस्त्री,शुभम कोटडिया, आशीष भांगू, जनपद सदस्य कालुसिंह चौहान, ठाकुर भूपेंद्रसिंह सेमलिया, मांगीलाल पडियार,संजय पाटीदार,ठाकुर पृथ्वीराजसिंह राठौर,कैलाश निनामा,ओमप्रकाश राठौर,हरिराम पडियार,जितेंद्र चौहान,विक्रम निनामा धोलीखाली सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.