News

नेशन बुलेटिन धार। झकनावदा मे 19 वीं सदी के खिलाड़ियों का 20 वीं में किया सम्मान, खिलाड़ी हुए भाव विभोर।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

*पीएम श्री शा.उ.मा.विद्यालय झकनावदा में पूर्व खिलाड़ियों का खेल रत्न सम्मान समारोह आयोजित हुआ*

*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*

झकनावदा बुधवार को पीएम श्री शा.उ. मा.विद्यालय झकनावदा परिसर में खेल रत्न सम्मान समारोह आयोजन हुआ। जिसमे नगर के 19 वीं सदी के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लेदर बाल क्रिकेट,वालीवाल,केरम,

कबड्डी के खिलाड़ीयौ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम ढोल के साथ पुष्प वर्षा कर पूर्व खिलाड़ियों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। बाद मे अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात पूर्व खिलाड़ियों द्वारा लेदर बाल क्रिकेट नेट प्रैक्टिस सेट, कबड्डी मेट एवं केरम खेल आदि का फीता काटकर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। उसके पश्चात पूर्व खिलाड़ियों ने कहा छात्र जीवन में खेल महत्वपूर्ण है बताते हुए खेल की विस्तृत्व जानकारी दी।

 

*इनका हुआ सम्मान*

 

बाबूलाल व्यास (वालीवाल खिलाड़ी),पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं लेदर बाल,वालीवाल खिलाड़ी घनश्याम सिंह सेमलिया,सेवानिवृत्त शिक्षक एवं वालीवाल व क्रिकेट खिलाड़ी लालसिंह बारिया,वालीवाल,क्रिकेट खिलाड़ी मनोहरसिंह सेमलिया,केरम खिलाड़ी नंदकिशोर देवड़ा,मनोज कुमार पालरेचा, नरेंद्र कुमार कोठारी, जयंतीलाल कोटड़िया, लेदर बाल खिलाड़ी जगपालसिंह राठौर, प्रदीप गुर्जर, देवेंद्र बैरागी,राधेश्याम देवड़ा, मोहन सोलंकी,कबड्डी खिलाड़ी हीरालाल चौधरी (ट्रैफ़िक हेड कांस्टेबल) समाजसेवी श्रेणिक कुमार कोठारी आदि 19 वीं सदी के खिलाड़ियों का संस्था द्वारा साफा बांधकर पुष्प माला एवं संस्था का दुपट्टा पहनाकर व खेल रत्न झकनावदा का प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही दिवंगत पूर्व खिलाड़ियों को याद करते हुए स्व. भूपेन्द्रसिंह जी राठौर झकनावदा,सुभाष जी मिस्त्री इंदौर, ओमप्रकाश जी टेलर,लालू जी सिंदड़ा, ठा.रणधीरसिंह जी राठौर, कांतिलाल जी काॅसवा,दिनेश जी राठौर, संजय जी मांडोत,लालू जी सोलंकी,धर्मेंद्र जी (घोटू) राठौर, कुंदन जी गारी, माणकलाल जी भांगू एवं राजेंद्र जी भाटी, गजेंद्रसिंह पंवार आदि को श्रद्धांजलि दी।

 

*जो नहीं पहुंचे उन्हें भी किया याद*

 

पूर्व खिलाड़ी जो झकनावदा खेल रत्न सम्मान समारोह में किसी कारणवश नहीं पहुंच सके उन्हें भी याद किया गया जैसे कि प्रदीप कुमार पालरेचा,प्रतीक सलूजा बैडमिंटन राष्ट्रीय खिलाड़ी,पूर्व शिक्षक अभिजीत मालवीय, इंद्रमल डिगा, मांगीलाल राठौड़, पृथ्वीराजसिंह राव, सत्यनारायण राठौड़,नारायण सोलंकी,पूरणमल गुर्जर, सुंदरलाल गुर्जर, विजयबहादुरसिंह,शांतिलाल काॅसवा, प्रदीप कुमार बोहरा घनश्याम कनालची, महेंद्रसिंह राठौर आदि।

 

*यह रहे मौजूद*

 

इस दौरान संस्था प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया,खेल शिक्षक श्रीकांत यादव,नारायणदास बैरागी,हेमेन्द्र कुमार जोशी,संदीप पाटीदार,दिनेश बघेल,यशपाल घाटिया,शत्रुघ्न मालवीय,पूजा कटारे, मोनू सोलंकी,सुरेश प्रजापत,लक्ष्मण गहलोत,लक्ष्मी चौधरी,ललिता बर्फ़ा, आरती मिस्त्री,प्रमिला पाटीदार, पार्वती चौहान,हर्षिता चोयल,नीलेश मुलेवा,भवंरसिंह परमार,सुखराम कटारा,संतोष कटारा आदि उपस्थित रहे।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.