News

नेशन बुलेटिन धार।राज्य शासन द्वारा कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 3%महंगाई भत्ते के आदेश कल जारी कर दिए गए।

WhatsApp
Facebook
Twitter

कर्मचारियों, पेंशनरों को 3% महंगाई भत्ता व शिक्षकों को चतुर्थ समयमान वेतनमान देने पर कर्मचारी संघों ने माना मुख्यमंत्री का माना आभार।

इंदौर – राज्य शासन द्वारा कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 3%महंगाई भत्ते के आदेश कल जारी कर दिए गए।

शासन द्वारा कल ही शिक्षकों के चतुर्थ समयमान के आदेश जारी कर दिए जाने से कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।

मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री हरीश बोयत, संयुक मोर्चा अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रमेश यादव, शासकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री अशोक मालवीय, जिला अध्यक्ष प्रवीण यादव, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमलेश सिंह, जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, आदि कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.