News

नेशन बुलेटिन धार। स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय झकनावदा में मनाया प्रवेशोत्सव।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*

 

झाबुआ जिले के झकनावदा में 1 अप्रेल को जिला कलेक्टर झाबुआ नेहा मीणा एवं सहायक आयुक्त सुप्रिया बीसेन के निर्देशन में पीएम श्री शा.उ.मा.विद्यालय झकनावदा परिसर में नगर की समस्त शासकीय विद्यालयों ने छात्र छात्राओं ने वर्ष 2026-2027 नवीन सत्र प्रवेशोंत्सव मनाया। जिसमे सर्वप्रथम शाला परिसर से ढोल की धाप के साथ स्कूली बच्चों ने हाथ में “स्कूल चले हम”,बच्चों गुलाब का फूल बच्चों को भेजो स्कूल ज़ैसी स्लोगन की तख्तियां हाथ में लिए नगर में रैली निकालकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। बाद मे रैली स्कूल परिसर पहुंची जहां स्कूल में नवीन छात्र छात्राओं का अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर माला पहनाकर स्वागत कर प्रवेशोत्सव मनाया। वही स्कूल आने के लिए नाट्य प्रस्तुति भी दी गई। इसके साथ ही आयोजन में मुख्य अतिथि अपेक्स मेडिकल कालेज बनारस के डीन डॉ.सुनील मिस्त्री,जनपद पंचायत पेटलावद उपाध्यक्ष देवकुंवर पड़ियार,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष परीक्षितसिंह राठौर, राजेंद्र मिस्त्री,पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष फकीरचंद मााली,प्रकाश शिंदे आदि का शाला परिवार द्वारा पुष्पमाला पहनाकर दुपट्टा पहनाकर कर स्वागत किया। वही अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

*यह रहे मौजूद*

 

इस अवसर पर विजय बहादुरसिंह राठौर,टीना कोटड़िया,कैलाश लोहार,सुंदरलाल पाटीदार पीठड़ी,

शिक्षक नारायणदास बैरागी,संदीप पाटीदार,शत्रुघ्न मालवीय,पार्वती चौहान,प्रेमलता पाटीदार,मोनू सोलंकी,प्रतिभा सोलंकी,रंजना बर्फा,हेमेन्द्र कुमार जोशी,राधेश्याम पाटीदार,आरती मिस्त्री,हर्षिता चौहान,कलावती मकवाना,शीतल गोस्वामी,रिंकू पंवार,अनिल बलूँडिया,यशपाल घटिया,संतोष कटारा,ज्योति सोलंकी,लक्ष्मी चौधरी लक्ष्मण जमादारी,ललिता बर्फा आदि मौजूद रहे। आयोजन का सफल संचालन शत्रुघ्न मालवीय ने किया आभार संदीप पाटीदार ने माना। अंत में समस्त छात्र छात्राओं ने लिए विशेष भोजन का आयोजन किया गया।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.