
सकल पंच रजक समाज धार द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संत शिरोमणि गाडगे जी महाराज के जन्मोत्सव एवं महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर संत श्री गाडगे महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा की शुरुआत शहर की नालछा दरवाजा क्षेत्र से हुई जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः नालछा दरवाजा पर समापन हुआ शोभायात्रा की शुरुआत संत श्री के तेल चित्र की पूजा कर कर की गई नवयुवक मंडल द्वारा शिव प्रतिमा की झांकी रही वही शोभायात्रा में युवा वरिष्ठ महिला एवं बच्चों ने भाग लिया शोभायात्रा का समापन संत श्री के तेल चित्र की आरती करके एवं महाप्रसादी वितरण करके किया गया वही सकल पंच रजक समाज अध्यक्ष कैलाश पिपलोदिया एवं नवयुवक मंडल अध्यक्ष भरत मालवीय सहित सेकड़ो की संख्या मे समाजजन शामिल हुवें उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी अक्षय बारिया द्वारा दी गई।
Post Views: 16









