News

नेशन बुलेटिन धार। पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी द्वारा आज बाल दिवस के उपलक्ष में शासकीय भोज कन्या विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन।

WhatsApp
Facebook
Twitter

पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी की उपस्थिति में धार पुलिस द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष में भोज कन्या स्कूल धार में महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक कर छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी द्वारा आज बाल दिवस के उपलक्ष में शासकीय भोज कन्या विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह पूर्वक किया गया कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी एवं आत्म सुरक्षा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की अवस्थी ने छात्रों को भविष्य में आने वाली संभावित चुनौतियों के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि इन परिस्थितियों का सामना किस प्रकार आत्मविश्वास एवं सजगता के साथ किया जा सकता है उन्होंने छात्राओं को महिला जागरूकता साइबर सुरक्षा ऑनलाइन अपराधों से बचाव तथा सुरक्षित व्यवहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी पुलिस अधीक्षक ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखी गई ।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद तिवारी रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम बिश्नोई थाना प्रभारी कोतवाली दीपक चौहान यातायात थाना प्रभारी प्रेम सी ठाकुर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

Recent Comments

No comments to show.