News

नेशन बुलेटिन धार। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर झकनावदा पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राथमिक विभाग के बच्चों को मांडव एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थानो का शैक्षणिक भ्रमण करवाया।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पीएम श्री शा.उ.मा.वि. झकनावदा के प्राथमिक विभाग के कक्षा 2 री से 5 वी के बच्चो को मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आनंद और महलों एवं खुशबु के शहर मांडव एवं प्रसिद्ध धार्मिक एवं वीरो की भूमि वीर स्वतंत्रता सेनानी राणा बख्तावरसिंह जी की नगरी अमझेरा का भ्रमण कराया जिसमें बच्चो ने अमका झमका जी मंदिर, रुखमणी हरण स्थल, प्राकृतिक झरना, खुफा को देखा एवं आनंद लिया एवं प्राकृतिक रूप से सरोबार मांडव की हरि भरी घांटीया एवं प्रकृति को निहारता विध्यांचल पर्वत, रानी रूपमती महल, जहाज महल हिंडोला महल, निलकठेश्वर मंदिर, हवा महल, झुला घर, जामा मस्जिद, आधुनिक झूठों का लुफ्त उठाया एंव इनका एताहसिक एवं धार्मिक स्थापत्यकला एवं शिल्प कला झुले पर्यावरण एवं मनोरंजन कर यात्रा का लुफ्त उठाया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा हरि झंडी दिखाकर बस को रवाना किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा ने कहां मध्यप्रदेश शासन एवं केबिनेट मंत्री दीदी सुश्री निर्मला भूरिया जी के अथक प्रयासो से स्कुल को पीएम श्री का दर्जा दिलाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दिन दयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का काम किया कि समाज के अंतिम पंक्ति के छात्रो को सरकार के माध्यम से निजी स्कूल से भी अच्छी सुविधा मिल रही है और छात्र पर्यटन का लाभ ले रहे हैं इस कार्यक्रम में शाला के भारत स्काउट कब पैक के बच्चों ने भाग लिया और अपनी-अपनी टोली की लीडर शीप की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर परिक्षितसिंह राठौर, भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन, संजय कोठारी,पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष शांतिलाल सोलंकी,ठाकुर विजयबहादुरसिंह राठौर,हरिराम पडियार,हबीब खान, राजेन्द्र मिस्त्री, संकुल प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया, प्राथमिक संस्था प्रभारी हेमेन्द्र कुमार जोशी, शिक्षक श्रीमती मोनु सोलंकी, दीपिका चौहान, आरती मिस्त्री, रूपाली बैरागी, हर्षिता चोयल,खुशी राठौड, निशा निनामा,शीतल गोस्वामी सहित स्कूल स्टाफ एवं पालक उपस्थित रहे।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.