News

नेशन बुलेटिन धार।जल गंगा संवर्धन अभियान में आंकड़ों की जादूगरी, भारी भ्रष्टाचार की आशंका: प्रवक्ता ठाकुर

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार में जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जिलाधीश ने आंकड़ों की जादूगरी कर बनाया मजाक भारी भ्रष्टाचार की आशंका।प्रवक्ता ठाकुर

धार निप्र:- जल संरक्षण के संस्कार को संजोने के लिए मध्यप्रदेश में मुख्य मंत्री द्वारा जल को संग्रहित करने हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया गया जो की आकड़ों की जादूगरी में उलझ कर मजाक बन कर रह गया।

उक्त आरोप प्रवक्ता एडवोकेट अजय डॉ मनोहर सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर लगाते हुए कहा की उक्त अभियान 19 मार्च से प्रारंभ हो कर 30 जून तक चला जिसका आज समापन है जो की धार जैसे नगर में ही अवकाश के दिनों में शनिवार,रविवार को किया गया ।जिसके अभियान के प्रारंभ से आज तक देखा जाए तो शनिवार रविवार मात्र 24से 26 होते है।अभियान मात्र सुबह 02 घंटे चलाया गया जिसमें एक दिन में मात्र एक ही जल श्रोत को सफाई हो पाती है।

उसी में हमारे धार नगर में ही कुए बावड़ियों की जनभागीदारी से सफाई का आंकड़ा मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा 64 के लगभग दिया जाता है उसकी भी घोषणा स्वयंम मुख्यमंत्री जी, प्रभारी मंत्री ,विधायक, सांसद की उपस्थिति में धार के दौरे पर करते है वह भी तब जब जलगंगा संवर्धन अभियान के मई का माह होकर मध्य का दौर होता है । जो इस अभियान की प्रासंगिता पर ही प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है।

प्रवक्ता ठाकुर ने कहा की इन्हीं आंकड़ों के आधार पर मुख्यमंत्री जी ने पूरे प्रदेश में जन भागीदार से लगभग 10,000 कुएं,बावड़ी, तालाबों,की सफाई करने की बात कह रहे है जो की सीधा,सीधा आंकड़ों की जादूगरी है।क्योंकि जब धार जैसे नगर में ही पूरे अभियान में मात्र 15से 18 जल श्रोतों की सफाई कर एक नगर का मुख्य नगर पालिका अधिकारी भ्रामक जानकारी दे कर स्वयं मुख्यमंत्री से 64 का होना बता कर घोषणा होती है तो पूरे प्रदेश का क्या होगा।

यह स्पष्ट रूप से प्रदेश सरकार की नाकामयाबी को सिद्ध करते हुए प्रदेश की जनता को धोखे में रख मजाक किया जा रहा है। जो प्रदेश के मुख्य मंत्री की कार्य के प्रति उदासीनता दर्शाते हुए सीधा सीधा भ्रष्टाचार की और इशारा करता है जो की आंकड़ों में सफल आयोजन बता जमीन से कोसों दूर है।

 

Recent Comments

No comments to show.