
*जैन विश्व भारती द्वारा लाडनूं की पावन धरा पर आयोजित किया जाएगा दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं वरीयता प्राप्त सम्मान समारोह -2026*
उक्त गरिमामय आयोजन में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने हेतु तेरापंथी सभा इंदौर के पूर्व मंत्री राकेश भंडारी व मालवा सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी व अभातेयुप जेटीएन प्रतिनिधि पंकज जे.पटवा (पेटलावद) विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आमंत्रित करेंगे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व*
*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*
समण संस्कृति संकाय, जैन विश्व भारती, लाडनूं द्वारा 27 एवं 28 जून 2026 को राष्ट्रीय स्तरीय दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं वरीयता प्राप्त सम्मान समारोह–2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य एवं गरिमामय आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के 11 वें अधिशास्ता परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में जैन विश्व भारती, लाडनूं की पुण्य धरा पर संपन्न होगा। उक्त आयोजन में पर्यवेक्षक मुनि श्री कीर्ति कुमार जी का विशेष सानिध्य व मार्गदर्शन प्राप्त होगा जो कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी दिशा प्रदान करेगा।
योगक्षेम वर्ष के अंतर्गत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देशभर से प्रमुख कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं वरीयता प्राप्त प्रतिभागी भाग लेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन सुदृढ़ीकरण, शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार संवर्धन तथा कार्यकर्ताओं का सम्मान करना है।
*कार्यक्रम की विशेषताए*
इस अवसर पर जैन विद्या वरीयता, सम्यक दर्शन कार्यशाला वरीयता, आगम मंथन प्रतियोगिता वरीयता, जाने जैन धर्म का इतिहास वरीयता तथा प्रबोध में बोध प्रतियोगिता वरीयता प्राप्त प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही संगठन विस्तार, रणनीति सत्र, प्रेरक मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ता विकास से जुड़े विविध कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
*राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में*
मुख्य ट्रस्टी श्री जयंतीलाल जी सुराणा,जैन विश्व भारती के अध्यक्ष श्री अमरचंद जी लुंकड़, मंत्री श्री सलील जी लोढ़ा, जैन विश्व भारती परिसर के संयोजक श्री धर्मचंद जी लुंकड़, योगक्षेम प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष श्री प्रमोद जी बैद, मंत्री श्री निर्मल जी कोटेचा, समण संस्कृति संकाय के विभागाध्यक्ष श्री मालचंद जी बैगानी,सह विभागाध्यक्ष श्री हनुमान जी लुंकड़, जैन विद्या के संयोजक डॉ. विजय जी संचेती, आगम मंथन प्रतियोगिता के संयोजक श्री गौतम जी डागा, सम्यक दर्शन कार्यशाला के संयोजक श्री पुखराज जी डागा तथा टेक्निकल संयोजक श्री उमेश जी सेठिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रमुख वक्ता के रूप में श्री जयेश मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
*मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व* …
राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित समारोह में मध्यप्रदेश से पेटलावद निवासी मालवा (म.प्र.) तेरापंथी सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं अभातेयुप जेटीएन प्रतिनिधि पंकज जे. पटवा तथा तेरापंथी सभा इंदौर के पूर्व मंत्री राकेश भंडारी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उक्त आयोजन में आमंत्रित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की ओर से पंकज जे. पटवा एवं राकेश भंडारी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए इस राष्ट्रीय आयोजन में अपनी सहभागिता करेंगे। दोनों का चयन संगठन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके सक्रिय योगदान को दृष्टिगत रखते हुए किया गया है।
यह आयोजन कार्यकर्ताओं एवं वरीयता प्राप्त प्रतिभागियों के लिए एक दुर्लभ अवसर है, जहां उन्हें शिक्षण, प्रशिक्षण, संस्कार, संगठनात्मक अनुभव तथा प्रेरक मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त होगा। आयोजकों ने सभी आमंत्रित सदस्यों एवं प्रतिभागियों से कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।









