*जिला पुलिस कप्तान देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में जिलेभर में अपराधियों,अवैध कारोबारियों में बढ़ा खौफ*
*झकनावदा/पेटलावद;-(राजेश काॅसवा)-*
झकनावदा:- जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में झकनावदा पुलिस चौकी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 पेटी अवैध लाल देशी मसाला शराब से भरी एक लक्जरी कार गाड़ी नंबर जीजे 05 सीएस 3015 को बिजोरी – रूपाखेड़ा मार्ग से जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं पेटलावद एसडीओपी सुश्री अनुरक्ति शबनानी तथा रायपुरिया थाना प्रभारी गीता जाटव के नेतृत्व में झकनावदा चौकी प्रभारी सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया ने सोमवार-मंगलवार की अल सुबह 6 बजे करीब मुखबीर से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन लक्जरी कार में बड़ी मात्रा में अवैध लाल देशी मसाला शराब, कुल 30 पेटी,270 लीटर करीब कुल कीमत डेढ़ लाख की परिवहन की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की उसके पहले ही वाहन चालक मौका देखकर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया, बाद वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 30 पेटी अवैध (मसाला लाल शराब) बरामद हुई। पुलिस ने शराब सहित वाहन को जब्त कर झकनावदा पुलिस चौकी परिसर में खड़ा कराया। पुलिस द्वारा मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। झकनावदा पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता माना जा रहा है। चौकी प्रभारी सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया ने बताया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्यवाही में आरक्षक राजू मुवेल, सैनिक लक्ष्मण मेड़ा,आरक्षक शंकर भाभर का सराहनीय योगदान रहा।









