News

नेशन बुलेटिन धार। संयुक्त संचालक श्रीमती अनीता चौहान पूर्व शिक्षाधिकारी महेंद्र शर्मा को सम्मानित करते हुए।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

पत्रकार, शिक्षा एवं समाज सेवियों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ

इंदौर _पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान ,निष्पक्ष लेखन, सामाजिक सरोकारों के प्रति औ जागरूकता फैलाने एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने हेतु पत्रकारों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों का सम्मान स्थानीय प्रीतम लाल दुआ सभागृह रीगल चौराहा इंदौर में संपन्न हुआ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नवनीत शुक्ला जी प्रबंध संपादक दैनिक दोपहर समाचार पत्र इंदौर द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में सभी पत्रकारों समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों को अपने उद्बोधन में बधाई दी एवं अपने लेखन और अन्य कार्य जो देश हित में तथा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए किया जा रहे हैं की प्रशंसा की आपने बताया कि पत्रकार निर्भीकता से समाज की समस्याओं को प्रकाशित करते हैं और उनका निदान करने के लिए कार्य करते हैं आप प्रजातंत्र के चतुर्थ स्तंभ है साथ ही पेंशनर्स संघ के प्रांतीय पदाधिकारी शिक्षाविदों और खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम में श्रीमती अनीता चौहान संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शिक्षा विभाग इंदौर, श्री महेंद्र शर्मा पूर्व जिला शिक्षा का अधिकारी एवं पत्रकार, श्री प्रशांत महंत जो कि दो बार टेबल टेनिस में 50 प्लस में नेशनल चैंपियन तथा 17 बार स्टेट चैंपियन सिविल सर्विस टेबल टेनिस, साथ ही दिव्यांग शिक्षा पर कार्य करने हेतु श्री ललित पारिख एवं श्री चंद्रभूषण वैष्णव शिक्षक को भी प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शर्मा जी सहित अन्य 15 पेंशनर्स पदाधिकारी को भी सम्मानित किया गया

उक्त कार्यक्रम श्री संजय महेश्वरी जी प्रबंधक दैनिक क्राइम दर्पण श्री लोकेंद्र सिंह राठौर, प्रबंधक दैनिक तिमिर किरण, श्री संदीप जैन प्रबंधक सबका साथ विजय समाचार पत्रों द्वारा आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री कैलाश जी राठौर अध्यक्ष श्री नाहर सिंह बाबा सामाजिक सेवा संस्था, श्री मंजूर बैग सर्वधर्म संघ अध्यक्ष, श्री महेंद्र शर्मा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं पत्रकार , श्री डॉक्टर इशरत अली शहर काजी साहब इंदौर ,डॉक्टर शकील राज साहब सैयद खालिद केस भोपाल, श्री संदीप जैन प्रबंधक सबका साथ विजय, श्री नौशाद खान क्राइम दर्पण तिमिर किरण एवं राउफ खान सह संपादक क्राइम दर्पण उपस्थित थे

कार्यक्रम में सम्मानित हुए सभी पत्रकारों शिक्षाविदों संगीतग्य एवं गायको ने कार्यक्रम की आयोजन की बहुत प्रशंसा की एवंआयोजकों श्री संजय महेश्वरी, श्री लोकेंद्र सिंह जी राठौर एवं श्री संदीप जैन का आभार व्यक्त किया

Recent Comments

No comments to show.