
केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण, धार द्वारा आयोजित “विश्व साइकिल दिवस”- संडे ऑन साइकिल “ कार्यक्रम व सायकल रैली का आरम्भ किया गया

*धार 7 जून 2026।* भारत सरकार खेल मंत्रालय की खेलों इंडिया योजना मिशन पहल के तहत भारत के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और फिटनेस को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान के “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम की कड़ी में इस रविवार 07 जून 2026 को भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा समस्त भारत वर्ष में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम तथा फिटनेस रैली का आयोजन किया गया उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में केन्द्रीय राज्यमंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय,भारत सरकार व सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर तथा विशेष अतिथि के रुप में कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा सम्मिलित हुए।

केन्द्रीय राज्यमंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय,भारत सरकार श्रीमती सावित्री ठाकुर अपने उद्बोधन में समस्त धार वासियों को पर्यावरण संरक्षण एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बढाने हेतु सायकल का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस कड़ी में भारतीय खेल प्राधिकरण धार द्वारा आयोजित साईकिल रैली में धार जिले के विंग्स पोद्दार लर्न विद्यालय,जिला पुलिस बल के महिला एवं पुरूष आरक्षक,खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पीएम श्री केंद्र विद्यालय, सेंट जार्ज स्कुल के बच्चो एवं धार जिले के विभिन्न विद्यालयों से आये बच्चो एवं जनसमान्य के द्वारा साई सेंटर जैतपुरा धार में सम्मिलित होकर फिटनेस को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के उद्धेश्य से भागीदारी की गई , साथ ही कार्यक्रम में आये प्रतिभागियो को स्ट्रेचिंग, रस्सी कूद एवं जुम्बा जैसी गतिविधियों में भी सक्रियता से उत्साह-पूर्वक भाग लिया गया।
तत्पश्चात विशेष अतिथि श्री राजीव रंजन मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा द्वारा सायकल रेली में भाग लिया गया एवं कार्यक्रम में आये सभी प्रतिभागियों को साइकिल चलाने को अपने दैनिक जीवन मे अपनाने के लिए प्रेरित किया, जिससे कि न सिर्फ सभी का स्वास्थ्य बेहतर होकर मोटापे और विभिन्न बीमारियों से दूर भी रहेंगे और पर्यावरण के प्रदूषण को भी कम करने में मदद मिलेगी ।
कार्यक्रम में विंग्स पोद्दार विद्यालय के डायरेक्टर श्री आशीष महंत,श्री राजेंद्र कुमार साहू (प्रिंसिपल) एवं श्री प्रकाश पटेल (खेल प्रशिक्षक) की भी सक्रिय भागीदरी रही| तथा अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की श्रीमती गरिमा वर्मा एवं पूनम मिश्रा के द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में भारतीय खेल प्राधिकरण, धार के द्वारा प्रतिभागियो को टी-शर्ट तथा श्रीमती दीर्घा राजावत (युवा अधिकारी, माय भारत) के द्वारा केप का वितरण किया गया, तथा NORTIC HEALTH CARE PVT LTD के पदाधिकारी श्री मोनू रजक तथा श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा ENERGY ड्रिंक का वितरण किया गया। यह फिटनेस साइकिल रैली एसटीसी धार से त्रिमूर्ति चौराहा से वापस भारतीय खेल प्राधिकरण तक लगभग 4 किलोमीटर के साथ समाप्त हुई ।
इस कार्यक्रम में भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से केंद्र प्रभारी श्री नरेश कुमार भावसार, ताईक्वांडो प्रशिक्षक श्री ओमप्रकाश माखनिया, प्रशिक्षक तीरंदाजी श्री राजेश तम्बोलिया, सहायक प्रशिक्षक तीरंदाजी श्री विकास कुमार, श्री मनीष लोधी एवं अन्य स्टाफ कर्मचारीगण और साई के खिलाड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया ।









