
धार। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत धार के खेल मैदान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा, जिला कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं प्रकृति संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी आवश्यक है और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में सभी ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।









