
धार में संगठन सृजन अभियान के तहत अल्पसंख्यक कांग्रेस संगठन के गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
धार, 4 जून।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत धार जिले में अल्पसंख्यक कांग्रेस संगठन के नए जिला अध्यक्ष के चयन एवं संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अभियान के लिए साजिद कुरैशी को प्रभारी नियुक्त किया गया।
बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। । उन्होंने संगठन की वर्तमान गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
बैठक को संबोधित करते हुए पारितोष सिंह ने संगठन सृजन अभियान के उद्देश्य, संगठन की मजबूती तथा जमीनी स्तर पर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अपने उद्बोधन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने अल्पसंख्यक कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा संगठनात्मक एकजुटता और सक्रियता पर जोर दिया।बैठक को शाकिर भाई एडवोकेट,अजगर भाई,डॉ जियाउल हक,डॉ जाकिर गुणवाद, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर,सतपाल बरनाला,राजेश पवार,,शाकिर केसुर ,टोनी छाबड़ा,जावेद खान खलघाट,रोहित कामदार ने संबोधित किया।स्वागत भाषण पूर्व अध्यक्ष डॉ रफ़ीक शेख एव संचालन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शकील खान आभार टोनी छाबड़ा
बैठक के दौरान प्रभारी साजिद कुरैशी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए तथा नए जिला अध्यक्ष के चयन हेतु इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए।
बैठक में कांग्रेस संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने तथा कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।









