
*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*

ग्राम पंचायत तारखेडी के टांडा गांव एंव ग्राम पंचायत पिठड़ी के गांव आम्बापाड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ जल मिल सके इस हेतु लाखो-करोडो रुपयो की पेयजल योजनाओं को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से टेंडर के माध्यम से लागू कि जा रही है शासन द्वारा जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत ग्रामीणों को नल से स्वच्छ जल मिले सके इसलिए करोड़ों की योजनाएं शासन द्वारा संचालित की जा रही है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रो में संचालित होने वाली नल जल योजनाओं की फजीहत दिखाई दे रही है जिसमें ठेकेदार द्वारा योजना में घटिया निर्माण कर ग्रामीणों को पर्याप्त जल नहीं मिल रहा है भीषण गर्मी में ठेकेदार द्वारा योजना को चालू बताकर लाखों के बिल लगाकर राशि आहरण कर ली गई है यह मामला है ग्राम पंचायत तारखेड़ी के गांव टांण्डा एंव ग्राम पंचायत पिठड़ी के गांव आम्बापाड़ा का जिसमें शासन द्वारा जल जीवन मिशन योजना लागू की गई है इस योजना के तहत ग्रामीणों को स्वच्छ जल मिले। जिसमें नलकूप खनन एवं कूप निर्माण,पानी की टंकी ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कि गई है परंतु उसके बाद भी ग्रामीणों को हर घर नल व नल से जल नहीं मिल पा रहा है। आदिवासी अंचल में संचालित होने वाली जल जीवन मिशन योजनाओं पर अधिकारियों का ध्यान नहीं है ठेकेदारों द्वारा मनमानी की जा रही है घटिया निर्माण कर योजना पूर्ण बताई जा रही है ठेकेदार द्वारा जो बिल लगाकर राशि आहरण की गई उसकी जांच होना चाहिए। इन योजनाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया जाना चाहिए। आने वाले दिनों में समय पर मेंटेनेंस नहीं होने पर योजनाएं बंद हो जाएगी। ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है एस्टीमेट टेंडर के मुताबिक कार्य किया जाना चाहिए था वह नहीं किया गया है गंभीर जांच का विषय है पानी की पाइपलाइन की खुदाई पूर्ण नहीं की गई। कई जगह लाइन फूट जाती है ग्राम गरवाखेड़ी में ठेकेदार द्वारा जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कुएं का निर्माण कराया गया कुऐ में पानी नहीं होने के बावजूद भी ठेकेदार द्वारा ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है जिसका उपयोग जलप्रदाय योजना में नहीं हो रहा है योजना के नाम पर ठेकेदार द्वारा जमकर पलीता लगाया जा रहा है इन योजनाओं की ओर विभागीय अधिकारीयो का ध्यान नहीं होने से योजनाएं खटाई में पड़ी है जिसके कारण सूखे कुएं में ठेकेदार द्वारा ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है गरवाखेड़ी ग्राम में लोगों को स्टैंड नहीं लगाए, नलियों के माध्यम से ही जल प्रदाय हो रहा है टांडा गांव की महिलाओं ने बताया कि कई घरों में नल कनेक्शन नहीं दिया पानी की परेशानी उठानी पड़ रही है, योजनाओं के नाम से लगे खुले ट्रांसफार्मर जानलेवा साबित हो रहे हैं।

*क्या कहते है ग्रामवासी*

वार्ड क्रमांक 19 टांडा की पंच हीराबाई मडिया गामड़ ने बताया कि ठेकेदार ने कुऐ का निर्माण तो करवाया लेकिन खुला छोड दिया गया है कुऐ से पाइपलाइन का कनेक्शन नहीं दिया गया पानी की टंकी में आज तक पानी नहीं गया सीधे लाईन से जोडा गया पूरे गांव में पीने के लिए कहीं-कहीं स्टैंड लगाएं कहीं-कहीं स्टैंड टूट चुके हैं नलिया लगाकर लोगों को पानी भरना पड़ रहा है इस योजना में भ्रष्टाचार इस कदर फैला है कि यहां देखने वाला कोई नहीं है ट्रांसफार्मर लगाए हैं लेकिन डीपी नही हैं दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है कई जगह पाइपलाइन फुट चुकी है गांव में एक बार जलप्रदाय होता है लेकिन कई कनेक्शन लोगों को देना अभी बाकी है डेढ़ साल से योजना का काम चल रहा है आज भी काम अधूरा पड़ा है ठेकेदार द्वारा पूर्ण राशि खर्च होना बताया है गांव की महिलाएं मैंना बाई, हीराबाई, शांताबाई, मंगलीया भूरिया, बाबू पुना गामड एंव ग्रामीणो ने कलेक्टर से समिति गठित कर जांच की मांग की है।
*क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि*
ग्राम पंचायत पिठडी के गांव आम्बापाडा में नल जल योजना का कार्य 1 वर्ष से अधूरा पड़ा है ठेकेदार द्वारा पूर्णता प्रमाण पत्र के लिए दबाव बनाया जाता है जबकि पूरे गांव मे लाइन जगह-जगह फूट रही है नल स्टैंड नहीं लगे हैं वाल नहीं लगे हैं ठेकेदार सुनने या बात करने को तैयार नहीं है।
*गोवर्धन निनामा सरपंच ग्राम पंचायत पिठड़ी*
*क्या कहता है ठेकेदार*
ग्राम पंचायत तारखेड़ी के गांव टांण्डा में नल जल योजना की लागत 28 लाख रुपए की थी जो कि मेरे द्वारा 1 वर्ष पूर्व ही योजना को पूर्ण कर दिया जा चुका है जिसका मुझे ग्राम पंचायत तारखेड़ी द्वारा पूर्णता प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है मेरे द्वारा योजना को ग्राम पंचायत को हैंडोवर भी कर दी गई है विभाग द्वारा मेरा भुगतान भी हो चुका है।
*संदीप जोशी ठेकेदार जी.आर.डी. सिक्योरिटी आष्टा*
*क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी*
मेरे द्वारा इन ग्राम पंचायत के गांवो में स्वयं घूम कर देखा गया है नल जल योजना का कार्य पूर्ण है योजना को ग्राम पंचायतो के हैंडोवर कर दिया गया है ग्राम पंचायत को संचालन व संधारण करने के लिये सूपर्द कर दिया गया है।
*टी.एस. बामनिया उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखंड पेटलावद*









