News

नेशन बुलेटिन धार। महेश्वर में सूफियाना कव्वाली की शानदार महफिल, समाजसेवियों का हुआ सम्मान।

WhatsApp
Facebook
Twitter

महेश्वर_

महेश्वर कौमी एकता कमेटी द्वारा हजरत बाबा मद्रासी के 35वें उर्स के अवसर पर भव्य सूफी कव्वाली महफिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में सभी समाज के नागरिकों ने उपस्थित होकर कव्वालियों का आनंद लिया।

 

कमेटी के सदर हाजी वासल अंसारी, फ़िरोज़ अंसारी में बताया कि कार्यक्रम में देशभर से आए प्रसिद्ध कव्वालों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। राष्ट्रीय कव्वाल दानिश अली, मुकर्रम अली एवं मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के कव्वालों ने मदीने वाले सरकार, मौला अली और बुजुर्गों की शान में सूफियाना कलाम पेश किया। उनकी प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे और खुशी में नोटों की बरसात करते नजर आए।

 

इस अवसर पर महेश्वर के महाराज होलकर , समाजसेवी मंजूर बैग, हाजी गुलाम मुस्तफा मंसूरी तथा राष्ट्रीय कव्वाल हाजी मुकर्रम वारसी का साफा बांधकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कौमी एकता कमेटी द्वारा अतिथियों का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत भी किया गया।

 

कार्यक्रम में फिरोज अंसारी, जीतू वर्मा, अनीस अंसारी, रियाज खान, मुकेश बजाज, , भोला भाई, शानू भाई, असीम, मोहसिन सदर, अज्जू अंसारी, डॉक्टर शादाब खान, जफर खान, सोहेल पठान, गोलू शेख, शकीर शेरी, बबलू भाई, नानू भाई, शाहिद भाई, इरफान पठान सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन शायर हरीश दुबे द्वारा किया गय उक्त जानकारी समाज सेवी श्री मंजूर बैग ने दी

Recent Comments

No comments to show.