इंदौर / महेंद्र शर्मा –
इंदौर। संत निरंकारी मिशन, अन्नपूर्णा रोड राजेंद्र नगर में रविवार को एक भव्य सत्संग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सत्संग के दौरान श्री संत चंद्रशेखर जी, महू ने अपनी संतवाणी के माध्यम से उपस्थित सभी सत्संगियों को आध्यात्मिक संदेश देकर लाभान्वित किया। इस अवसर पर एक सत्संगी बहन द्वारा भावपूर्ण भक्ति गीत की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
सत्संग के दौरान संत निरंकारी मिशन नई दिल्ली की प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन सानिध्य और निर्देशों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि मिशन द्वारा मानव सेवा और समाज कल्याण के उद्देश्य से देशभर के सभी संत निरंकारी केंद्रों पर 24 अप्रैल, शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी क्रम में इंदौर के अन्नपूर्णा रोड, राजेंद्र नगर स्थित संत निरंकारी भवन में भी विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मिशन के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान शिविर में पहुंचकर इस पुण्य कार्य में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक जरूरतमंदों की जिंदगी बचाई जा सकती है।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बताया कि संत निरंकारी मिशन हमेशा से मानव सेवा, भाईचारा, प्रेम और आध्यात्मिक जागरूकता के लिए कार्य करता आया है। मिशन समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम जैसे स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर आयोजित करता रहता है।
संत निरंकारी मिशन क्या है?
संत निरंकारी मिशन एक विश्वव्यापी आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना मानवता, प्रेम, शांति और सेवा के मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। मिशन का मुख्य संदेश है “मानव मात्र एक है”, जो जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर सभी को एकता और भाईचारे का संदेश देता है। मिशन द्वारा सत्संग, सेवा और सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जाता है।









