News

नेशन बुलेटिन धार। प्रसिद्ध गायिका एवं एंकर ऋषिका झाला का जन्मदिन गीत-संगीत के साथ धूमधाम से मनाया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

शहर की जानी-मानी गायिका एवं कुशल एंकर ऋषिका झाला का जन्मदिन शनिवार को अर्जीत रिदम रॉक ग्रुप द्वारा गीत-संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन अभिनव कला केंद्र, गांधी हॉल में किया गया, जहां शहर के चुनिंदा गायक-गायिकाओं और कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ग्रुप संयोजक जितेन्द्र राठौर ने बताया कि आयोजन में सेलिब्रेशन थीम पर आधारित डांसिंग और सिंगिंग प्रस्तुतियां दी गईं। जन्मदिन समारोह में ऋषिका झाला ने अपनी सुरीली आवाज और आकर्षक अंदाज से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने “तेरे इश्क की दीवानगी” सहित कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए, जिन पर उपस्थित लोग झूम उठे।

इस दौरान विभिन्न कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत भजन से हुई, जिसके बाद महेंद्र राठौर ने मिथुन स्टाइल में “ए दुनिया तुझे सलाम” पर शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद संजय जोशी, शुभी चौहान, महेंद्र तोमर, शेखर धावने, दिनेश कुमावत सहित कई कलाकारों ने मंच संभालते हुए अपनी गायकी और नृत्य से समां बांध दिया।

कार्यक्रम में सरिता शर्मा, स्नेहा गांधी, सुरागिनी, जया, एकता दुबे, कुसुम तिवारी, वीरा, सुनील मरमट, विनोद व्यास, मनोज दुबे, अशोक रघुवंशी, प्रदीप खंडेलवाल, सुरेंद्र विजयवर्गीय, आमोद माहेश्वरी, जितेंद्र पाल और जी.आर. गुप्ता ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।

बाद में जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर ऋषिका झाला को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का समापन आतिशबाजी और जोरदार उत्सव के साथ हुआ, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।

इस अवसर पर इंदौर एसीपी कोतवाली विनोद दीक्षित, हेमंत मेहता एवं सुनीता जायसवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Recent Comments

No comments to show.