News

नेशन बुलेटिन धार। मालवीय बलाई समाज ने मनाई आंबेडकर जयंती, कांच की प्रतिमा का अनावरण।

WhatsApp
Facebook
Twitter

मालवीय बलाई समाज संगठन द्वारा समाज की धर्मशाला आथर पर बडी़ धूमधाम से मनाई गई भारतरत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती एवं किया गया प्रतिमा अनावरण

*धार* १४ अप्रैल मंगलवार को दानवीर राजा बली मालवीय बलाई समाज संगठन धार की धर्मशाला आथर पर बाबा साहब भारतरत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर जी की १३५ वी जयंती बडे़ धूमधाम और हर्षोंउल्लास के साथ मनाई गई। एवं बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की कांच पर उकेरी हुई प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जी चौहान ऊंटावद द्वारा किया गया। उक्त प्रतिमा प्रितमसिंह जी सिंदले सदगुरु ग्लास ग्राफिक्स द्वारा अपने पिता स्व श्री मोहनसिंह जी सिंदले की स्मृति में धर्मशाला को भेट की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद चौहान ऊंटावद, विशेष अतिथि छोगालालजी शिंदे बेरछा,दानदाता प्रितमसिंह जी सिंदले एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष कालुसिंहजी सोलंकी उमरियाबड़ा ने की। इस शुभ अवसर पर दाराब. मालवीय बलाई समाजसंगठन के उपाध्यक्ष बालारामजी मांगोदिया, सचिव दशरथसिंह जी चौहान,कोषाध्यक्ष- मोहनलाल जी चौहान, सह सचिव लालचंद जी धाकड़,संचालक संतोष जी सिसोदिया,लक्ष्मण जी मालवीय,नरेशजी मांगोदिया एवं सामुहिक विवाह समिति संरक्षक एवं वरिष्ठ दानदाता बहादुर सिंह जी चौहान,अध्यक्ष रमेशचन्द्र जी चौहान निपावली,कोषाध्यक्ष नानुरामजी सोलंकी, सचिव बालारामजी चौहान,उपाध्यक्ष अमरसिंह जी परमार चिलुर,सदस्य रामसिंह जी राठौर,श्रीमती रेखा बाई राठौर,विक्रम जी सिसोदिया, रामबाबू रूहेला आदि उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने भारतरत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर के जीवन पर की घटनाओं पर प्रकाश डाला। और उनके संदेश-“शिक्षा वह शैरनी का दूध है,जो पीएगा वो दहाडे़गा।शिक्षित बनो! संगठित रहो!! संघर्ष करो!!!”आदि बातों को अपने जीवन में उतारने एवं अनुसरण करने की बातें कही। कार्यक्रम का सफल संचालन मिडिया प्रभारी निर्भय मालवीय एवं बालारामजी चौहान ने किया। अंत में संतोष जी सिसोदिया ने आभार व्यक्त किया।

Recent Comments

No comments to show.