इंदौर-महेंद्र शर्मा__
श्री तुलसीदास सरयूपारिण ब्राह्मण समाज की महिला समिति ने अपनी पहली बी सी (B C) अध्यक्षा श्रीमती रेखा त्रिपाठी जी के घर पर उल्लासपूर्ण माहौल में प्रारंभ की। माह के प्रथम रविवार को ,संरक्षक श्रीमती मंजुला जी दुबे की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें, आने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा भी तय हुई। 19अप्रैल को परशुराम जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा पर चर्चा कर यह तय किया गया कि इस बार हम अपनी महिला समिति का एक अलग मंच बनाकर शोभायात्रा का स्वागत करेंगे तथा जोर शोर से यह पर्व मनायेंगे। तत्पश्चात रेखा त्रिपाठी जी द्वारा सबको दाल बाफले लड्डू का स्वादिष्ट भोजन करवाया गया। सभी ने त्रिपाठी परिवार को बधाई एवं आभार मानकर अपने अपने घर प्रस्थान किया!!
Post Views: 9









