
बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत के मार्गदर्शन में विधानसभा क्षेत्र में क्रिकेट खिलाडियों एवं खेल प्रेमियों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 का आयोजन 10 मार्च से होगा। प्रतियोगिता में शामिल क्रिकेट टीमों को 4 ग्रुप में शामिल किया गया। क्रिकेट टीम कप्तानों की मौजूदगी में नियमानुसार 4 गु्रप में शामिल कर लाटस डाले गए। बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 में 140 से अधिक टीमें शामिल होगी।

विधायक कार्यालय बदनावर पर बाबूजी प्रीमियर लीग 2,0 हेतु बदनावर विधानसभा की 140 से अधिक टीमे भाग लेगी। प्रतियोगिता के प्रथम चरण लाटस की गतिविधि ब्लाॅक अध्यक्ष निंरजनं सिह पंवार, कार्यक्रम संयोजक संदीपसिंह शेखावत, विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार, नीतिन सांखला, देवपालसिंह जादव, नरेन्द्रसिंह चोहान, दिलीप परमार, अनुप जैन, संदीप चंद्र्रावत एवं टीमों के कप्तान की मौजूदगी मे संपंन की गई।
निरंजनसिंह पंवार, संदीपं सिह शेखावत, नितीन सांखला, महेश पाटीदार एवं नरेन्द्रसिंह चौहान ने क्रिकेट टुर्नामंेट संबधी नियम व दी जाने वाली सुविधाआ के बारे में बताया गया। टेनिस बाल प्रतियोगिता में टीम के सभी खिलाडियों को केमिटी की और दी गई टी र्शट पहनना अनिवार्य है। साथ ही मेच खेलने वाली टीम को निर्धारित समय पर नही पहुॅचने पर सामने वाली टीम को वाकर दिया जाएगा। प्रत्येक मेच 8 ओवर का होगा। विधानसभा के बाहर का खिलाडी पूर्णत प्रतिबंधीत रहेगा।
लाटस डालने के दौरान नागदा, बदनावर, पंचकवासा, घटगारा, नौगावा, बाबरडा, कानवन, संदला, मुलथान, खेडा, काछीबडोदा, कंकराज, तिलगारा, कोद, बिडवाल, कडोदकला, शेरगढ, सिलौदा, बाबरडा, पलवाडा, माकनी, ढोलानाकला, कोद सहीत कई गांवों की टीम के कप्तान मौजूद थे। बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 के प्रति क्षेत्र में काफी उत्साह का माहोल है। पिछली प्रतियोगिता में करीब 100 टीमों ने सहभागिता की थी। प्रतियोगिता के सभी मेच का सीधा प्रसारण मोबाइल व टीवी पर दिखाया गया था। अंपायर के निर्णय पर रिव्यु लेने की भी सुविधा मिली थी।बाबूजी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रति गांवों में काफी जोश व जुनुन देखा गया है।









