News

नेशन बुलेटिन धार। वैष्णवी डांगी अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी हेतु चयनित।

WhatsApp
Facebook
Twitter

इंदौर _इंडियन बॉक्सिंग फेडरेशन के प्रेसिडेंट श्रीमान राकेश मिश्रा के अथक प्रयासों से इंडिया के मुक्केबाजों को सभी राज्यों में नियमित रूप से राष्ट्रीय स्पर्धा का मंच मिल रहा है और इंदौर मध्य प्रदेश की मुक्केबाज वैष्णवी दांगी जो कि लगातार राज्य स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीत रही थी और नेशनल गोल्ड की तलाश में थी उनके प्रयास तब रंग लाए जब आई ए बी एफ के प्रेसिडेंट श्रीमान राकेश मिश्रा ने पिछले साल बिहार में और इस साल उदयपुर में आल इंडिया के मुक्केबाजों के बहुत भव्य और शानदार प्रतियोगिता का आयोजन किया।

मुक्केबाज वैष्णवी दांगी पिछले साल बिहार नेशनल स्पर्धा के फाइनल तक पहुंची थी पर बहुत ही संघर्षपूर्ण मैच में वो पराजित हो गई थी पर पुनः नेशनल कोच लोकेश केसरवानी के साथ पर्सनल और एडवांस ट्रेनिंग लेने के लिए एक साल स्कूल भी नहीं जा सकी और इस साल राजस्थान के उदयपुर शहर में मणिपुर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा को पराजित करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और अप्रैल माह में इंडोनेशिया में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया इस अवसर पर वैष्णवी प्रशिक्षक केसरवानी के साथ श्रीमान राकेश जी मिश्रा, श्रीमान एस सोनकर, श्रीमान राकेश ठाकरान, श्रीमती ऊषा सिलावट, श्रीमती रेनू भले, श्री एल एल वर्मा, श्री प्रदीप नायर, डॉ अविनाश वर्मा, श्रीमान देवेश व्यास, श्रीमान शंकर जी लालवानी, ताई सुमित्रा महाजन जी ने अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए बधाई प्रेषित की।

इंदौर / महेंद्र शर्मा द्वारा

Recent Comments

No comments to show.