News

नेशन बुलेटिन धार। भोजशाला प्रकरण की सुनवाई 18 फरवरी को, मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ के समक्ष 60वें नंबर पर सूचीबद्ध।

WhatsApp
Facebook
Twitter

भोजशाला, धार से जुड़े बहुचर्चित प्रकरण में आगामी 18 फरवरी 2026 को महत्वपूर्ण सुनवाई निर्धारित की गई है। यह सुनवाई माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, इंदौर खंडपीठ में मुख्य न्यायाधीश श्री संजीव सचदेवा एवं न्यायमूर्ति श्री विनय सर्राफ की खंडपीठ के समक्ष होगी। प्रकरण सूची में इसे क्रमांक 60 पर दर्ज किया गया है।

यह सुनवाई माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा 22 जनवरी 2026 को दिए गए आदेश तथा 16 फरवरी 2026 को उच्च न्यायालय इंदौर खंडपीठ द्वारा पारित निर्देशों के परिपालन में हो रही है।

उक्त मामला हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस द्वारा दायर रजिस्टर्ड वाद क्रमांक WP 10497/2022 से संबंधित है, जिसमें भोजशाला, धार को लेकर विभिन्न मांगें प्रस्तुत की गई हैं। प्रकरण में याचिकाकर्ता आशीष गोयल हैं, जो भोजशाला धार (मध्यप्रदेश) से जुड़े हुए हैं तथा हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।

18 फरवरी को होने वाली इस सुनवाई को लेकर संबंधित पक्षों की निगाहें अदालत के आगामी आदेश पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि न्यायालय के निर्देश इस प्रकरण की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Recent Comments

No comments to show.