News

नेशन बुलेटिन धार। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागु करने ओर शिवपुरी में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में अभिभाषक रहे कार्य से विरोध मे।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*स्टेट बार काउंसिल के आव्हान पर सीएम के नाम सोपा ज्ञापन*

 

*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*

 

मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता संघ के आह्वान पर पूरे प्रदेश भर सहित पेटलावद के अधिवक्ताओ ने कार्य से विरत रहकर ज्ञापन सोपा।

 

*शिवपुरी में हुई घटना के विरोध में रहा कोर्ट में कामकाज बंद*

 

गत दिवस शिवपुरी के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना को कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर देने के विरोध में रोष प्रकट करते हुए मध्यप्रदेश स्टेट बर काउंसिल आफ इंडिया के समस्त अधिवक्ताओं ने विरोध व्यक्त करते हुए एवं दोषियो पर उचित ओर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के अलावा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर सोमवार 16 फरवरी को पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओ ने अपने कामकाज से विरत रहै।

 

*हो एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू*

 

इसी के समर्थन में पेटलावद अभिभाषक संघ के अध्य्क्ष अविनाश उपाध्याय के नेतृत्व में पेटलावद के समस्त एडवोकेट ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार अंकिता भिंडे को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन सोपते समय उपाधक्ष राहिल रजा मंसूरी, सचिव मनीष गवली,पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार देवड़ा,पूर्व सचिव बलदेवसिंह राठौर,दीपक बेरागी, ईश्वर परमार,साहिल रजा मंसूरी, आशीष परमार,राजपाल दौंड़, संजय भायल,शादाब मंसूरी,चिरायु मुणत,चेतन राठौर,रविन्द्र मकवाना, सोहन मेडा,अर्जुन देवड़ा सहित समस्त अधिवक्ता उपस्थित रहे ।ज्ञापन का वाचन वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र जायसवाल ने किया।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.