News

नेशन बुलेटिन धार। श्री श्री गौड़ ब्राह्मण समाज धार का दूसरा स्वास्थ्य शिविर महालक्ष्मी परिसर में संपन्न।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार। श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज द्वारा श्री श्याम अस्पताल के सहयोग से श्री गौड़ समाज गार्डन महालक्ष्मी परिसर में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

अमित , अर्जुन मंडलोई ने बताया शिविर शुभारंभ अवसर पर समाज अध्यक्ष एवं उपस्थित समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

शिविर में श्री श्याम अस्पताल का सहयोग रहा। शिविर में

समाज के सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्सक डॉ के सी शुक्ला, भोज चिकित्सालय में पदस्थ आर एम ओं डॉ संजय जोशी , नेत्र विशेषज्ञ डॉ सौरभ बौरासी,एमडी हृदय रोग मधुमेह विशेषज्ञ डॉ दिनेश कामतिया, डॉ श्रृद्धा चौहान शिंदे प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ आशुतोष मकवाना होम्योपैथी चिकित्सक , डॉ चंचल मकवाना होम्योपैथी चिकित्सक, नेहा मकवाना, डॉ अतुल चतुर्वेदी ने अपनी सेवाएं देकर शिविर में आए मरीजों एवं उनके परिजनों को उचित परामर्श दिया एवं रोग निवारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उक्त स्वास्थ्य शिविर में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर उन्हें स्वस्थ एवं मस्त रहने के बारे में जानकारी दी। वहीं इस शिविर में सीनियर सिटीजन के लिए सभी प्रकार की दवाईयां फ्री दी गई।

समापन् पर सभी चिकित्स्कों का सम्मान किया।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.