News

नेशन बुलेटिन धार। धारेश्वर मंदिर में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने किया जलाभिषेक, शिव जाप में जुटे भाजपा कार्यकर्ता।

WhatsApp
Facebook
Twitter

सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार को 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिले भर के शिवालयों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ओम नमः शिवाय का जाप।

नगर के धारेश्वर मंदिर में केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर व भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती शामिल हुए।


धार। सोमनाथ मंदिर गुजरात के जीर्णोद्धार को 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व -2026 के पावन अभियान अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान व प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने रविवार को नगर के धारेश्वर मंदिर में राजाधिराज धारनाथ बाबा का जलाभिषेक और दर्शन–पूजन कर ओमकार का जाप किया। इसी प्रकार जिले के मंडल क्षेत्रों के शिवालयों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओम नमः शिवाय का जाप किया।
इस दौरान भाजपा नेता डॉक्टर शरद विजयवर्गीय भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा मंडल अध्यक्ष जयराज देवड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि सोमनाथ महादेव का ज्योतिर्लिंग केवल एक मंदिर नहीं बल्कि सनातन संस्कृति की अमर चेतना और भारत के आध्यात्मिक स्वाभिमान का प्रतीक है। इतिहास साक्षी है कि बीते एक हजार वर्षों में इस पावन धाम पर अनेक विदेशी आक्रांताओं ने आक्रमण किए, उद्देश्य था हमारी आस्था और सांस्कृतिक आत्मा को नष्ट करना। किंतु हर विध्वंस के बाद सोमनाथ पहले से अधिक भव्यता और दृढ़ता के साथ पुनः खड़ा हुआ।
जिन शक्तियों ने इसे मिटाने का प्रयास किया, वे समय की धारा में विलीन हो गईं, जबकि सोमनाथ आज भी अडिग खड़ा होकर यह संदेश देता है कि सनातन संस्कृति को आघात पहुंचाया जा सकता है पर मिटाया नहीं जा सकता। यही हमारी सभ्यतागत जीवटता है। इसी भाव को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के कुशल नेतृत्व में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाने का निर्णय लिया गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कहा कि गुजरात के पावन सोमनाथ मंदिर में आयोजित हो रहा है ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’, जो भारत की सनातन संस्कृति, इतिहास और अध्यात्म का जीवंत प्रतीक है। इस दिव्य आयोजन के अंतर्गत 72 घंटे तक चलने वाला अखंड ओंकारनाद सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत करेगा। निरंतर गूंजता ॐ नाद न केवल साधना का माध्यम बनेगा, बल्कि राष्ट्र की आत्मा और सांस्कृतिक चेतना को भी जागृत करेगा।
सोमनाथ मंदिर, जो सदियों से आस्था, साहस और स्वाभिमान का प्रतीक रहा है, एक बार फिर भारत की अमर विरासत का संदेश विश्व को देगा। यह पर्व हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हुए आत्मगौरव और आध्यात्मिक एकता की अनुभूति कराता है। आइए, इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण के साक्षी बनें और राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में यह आयोजन भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान को और सुदृढ़ करेगा।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती राखी राय मोहित तातेड़ मनीष प्रधान सहित कैलाश पिपलोदिया मीना दुबे अनुसूईया वैष्णव व भाजपा नगर पदाधिकारी उपस्थित रहे। धारेश्वर मंदिर पुजारी पंडित अविनाश दुबे द्वारा विधि विधान से अभिषेक कराया गया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

 

Recent Comments

No comments to show.