News

नेशन बुलेटिन धार। बसंत पंचमी पर अखंड पूजन हेतु सर्व ब्राह्मण समाज ने कलेक्टर एवं एसपी को सौंपा ज्ञापन।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार ।आज सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा बसंत पंचमी पर अखंड पूजा अर्चना हेतु धार कलेक्टर के प्रतिनिधि श्री दिनेश उईके एवं पुलिसअधीक्षक श्री मयंक अवस्थी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कहा गया कि धार नगर में दिनांक 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती जन्मोत्सव को निर्विघ्न संम्पन्न करवाई जावे।
ज्ञापन में कहा गया कि सन् 1904 में भोजशाला की गौरवशाली, एतिहासिक एंव धार्मिक पृष्ठभूमि के कारण तत्कालिक अग्रेंज शासन ने इसे राष्ट्र की सरंक्षित धरोहर माना। सन् 1952 में इसे भारत सरकार के पुरातत्व विभाग ने संरक्षित इमारत घोषित किया है।हिन्दु समाज के संघर्ष व भावनाओ को देखते हुए केन्द्रीय पुरातत्व विभाग दिल्ली के द्वारा 7 अप्रैल 2003 को आदेशा पारित कर हिन्दुओ के लिये प्रति मंगलवार एवं बंसता पंचमी के दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक पुरे दिन के लिए पूजा अर्चना हेतु हिन्दुओ को अधिकार प्रदान किये गये। उक्त आदेश की मूल भावना का आधार हिन्दु समाज की भावना एंव परम्परा के अनुसार तिथि का धार्मिक महत्व है। उसी को आधार मानते हुए बंसत पंचमी के दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक पुरे दिन के लिये पूजा अर्चना का अधिकार प्रदान किया गया है।
सम्पूर्ण हिन्दु समाज बसंत पंचमी को निर्बाध पूरे दिन पुजा, आराधना, यज्ञ, हवन करने हेतु दृढ संकल्पित है। सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ज्ञापन अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी,श्री कांत द्विवेदी, गोपाल शर्मा, राजेश शुक्ल,राजेन्द्र शर्मा, श्रीकृष्ण जोशी, डी के उपाध्याय,अनिल इंडुलकर, शरद जोशी,सुनील कात्यानी, गोटू शुक्ला,तरुण जोशी, मनीष भार्गव, जितेन्द्र पंड्या, सुनील शर्मा, नमन रावल, पुनीत तिवारी, चेतन शर्मा, राजा शर्मा, सूर्या दुबे, अक्षत त्रिवेदी,पियुष मंडलोई,किशन त्रिवेदी सहित अन्य ब्राह्मण समाजन उपस्थिति रहे।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.