
*धार न.पालिका में सी. एम.ओ निवास चढ़ा भ्रष्टाचार की भेट*
*न कर्मचारी का वेतन,न नगर विकास हेतु फंड निवास का काम प्रारंभ* ठाकुर
धार निप्र:- धार नगर पालिका भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामले में नित नए आयाम गड़ते जा रही है। जिस नगर पालिका के पास अपने कर्मचारी को वेतन देने के पैसे नहीं है उन्हें उनके अन्य फंडों में रुपया जमा नहीं कराया जा रहा है। वहीं नगर में बड़े तो ठीक छोटे विकास कार्य करवाने में रुपयों का बहाना बना लिया जाता है वहा सीएमओ के आवास का कार्य जोरो से चल रहा है और वह भी भ्रष्टाचार की भेट चढ़ रहा है।

उक्त आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि(म.प्र.विधानसभा) पार्षद प्रतिनिधि अजय डॉ मनोहर सिंह ठाकुर(एडवोकेट),पार्षद प्रतिनिधि कैलाश पिपलोदिया ने लगाते हुए बताया की आज हमारे द्वारा निर्माणाधीन सीएमओ आवास का निरीक्षण किया गया जिसमें नगर पालिका की भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है करीब 50 लाख सीएमओ आवास में लगाए जा चुके है जो नगर में विकास कार्य करवाती है जिसके पास अनुभवी इंजीनियर्स तकनीकी लोग है ।जिस सीएमओ निवास कार्य नगर पालिका कैंपस में ही हो रहा है।उस सीएमओ आवास के निर्माण में ही पिलर जो भरे जा रहे है वो चूरी के साथ सीमेंट ईट,सरिया निम्नस्तर का गुणवत्ता विहीन होकर तो ईट थोड़ा सा ऊपर से गिरने पर ही टूट रही है मानो कच्ची ही सस्ती वाली लगा दी गई हो। जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि नगर पालिका में जवाबदार अधिकारी जब अपने आवास जिसमें उन्हीं को रहना है उसमें ही ध्यान नहीं दे पा रही है जिसमें लापरवाही हो कर भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया है। यह नगर में क्या विकास करा पाएगी।
ठाकुर और पिपलोदिया ने आगे कहा की सर्वप्रथम जो नगर पालिका अधिकारी अपने कर्मचारी को वेतन नहीं दे पा रहे है।नगर में जनता के जरूरी कार्य नहीं करा पा रहे है ।उनके पास उनकी सुख सुविधा हेतु उनके आवास हेतु फंड कहा से आया।
जिस पर ठाकुर और पिपलोदिया ने संयुक्त रूप सर्वप्रथम कर्मचारियों का वेतन देने की मांग करते हुए उक्त गुणवत्ताहीन कार्य की जांच की मांग की अन्यथा हम आंदोलन हेतु अग्रेषित होगे।









