News

नेशन बुलेटिन धार। पेयजल समस्या दूर करने सरकार आगे बदनावर में टैंकर वितरण कार्यक्रम आयोजित।

WhatsApp
Facebook
Twitter

बदनावर। भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डा कविता पाटीदार की निधी से पेयजल समस्या के निवारण को दृष्टिगत रखते हुए बदनावर विधानसभा की चार ग्राम पंचायत में पानी के टेंकर स्वीकृत किए गये। पानी के टेंकरों का वितरण समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खाध्य आपुर्ति निगम उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल थें। कार्यक्रम में विशेष अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रहलादसिंह सोलंकी, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शिव पाटीदार, एवं महेन्द्रसिंह सक्तावत, जगदीश जाट, शिवरामसिंह रघुवंशी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अशोक पटेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अशोक पटेल व पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष भेरुलाल पाटीदार थें। कार्यक्रम का संयोजन किसान मोर्चा जिला महामंत्री रतनलाल पाटीदार ने किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा ग्राम पंचायत बखतपुरा, कारोदा, बिजुर्, नागदा ग्राम पंचायत प्रतिनिधि को टेकर का वितरण किया गया। अतिथियों का स्वागत रतनलाल पाटीदार एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस दौरान बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Recent Comments

No comments to show.